{"_id":"8b27d24349d45c91096bc8fd6502f65e","slug":"smart-products-smart-toothbrush-hindi-news-va","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-टूथब्रश: स्मार्टफोन की दुनिया में टूथब्रश भी हुआ स्मार्ट","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
ई-टूथब्रश: स्मार्टफोन की दुनिया में टूथब्रश भी हुआ स्मार्ट
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 27 Aug 2015 12:09 PM IST
विज्ञापन
स्मार्ट जिंदगी के दौर में भला आपका टूथब्रश कैसे पीछे रह सकता है। वह भी स्मार्ट बन गया है। टूथब्रश की कई नामी कंपनियां अब ई-टूथब्रश बना रही हैं।
विज्ञापन
यह ब्रश आपके दांतों की साफ-सफाई की आदत को नोट कर उसके डाटा को एक खास ऐप के जरिये आपके एंड्रॉयड और आईफोन पर भेजता है।
इससे आप यह जान सकते हैं कि आपके ब्रश करने के स्टाइल से दांत अच्छी तरह साफ हो रहे हैं या नहीं? और ब्रश करने से मसूड़ों को नुकसान तो नहीं हो रहा।
यह ब्रश आपके दांतों की सेहत और सफाई की जानकारी आपको नियमित देगा। इसके अलावा इस स्मार्ट ब्रश से आपको यह भी मालूम चलेगा कि दांत साफ करने के तरीके में सुधार हुआ या नहीं।
विज्ञापन