{"_id":"964bddd84635f67b624348a01ba269fa","slug":"smart-batteries-can-tell-you-when-they-re-about-to-blow-up-hindi-news-va","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्टफोन के लिए गजब की बैटरी, धमाके से पहले देगी अलर्ट","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
स्मार्टफोन के लिए गजब की बैटरी, धमाके से पहले देगी अलर्ट
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 20 Oct 2014 11:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैज्ञानिकों ने अब एक ऐसी स्मार्ट लीथियम-आयन बैटरी बनाई है, जो ओवरहीट होने या फिर धमाका होने से पहले ही यूजर को अलर्ट कर देगी। लीथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल करोड़ों सेलफोन्स, लैपटॉप और दूसरी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज में किया जाता है।
विज्ञापन
कई बार इंटरनल शॉर्ट सर्किट के कारण इन बैटरियों में धमाका हो जाता है। अब ऐसी तकनीक विकसित की गई है, जिसमें कॉपर की परत को इलेट्रॉड्स के बीच स्थापित किया जाता है। इससे बैटरी में होने वाले किसी लीकेज की स्थिति में वोल्टेज कम हो जाता है।
विज्ञापन
कमाल के गैजेट्स, बैग से होता है फोन चार्ज
वोल्टेज कम होने से यूजर को पता लग जाएगा कि बैटरी में कुछ गड़बड़ी है और इसे बदलने की जरूरत है। स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी में मैटेरियल साइंस एवं इंजीनियरिंग के विशेषज्ञ प्रमुख शोधकर्ता प्रोफेसर यी कुई के मुताबिक 'हमारा मकसद एक ऐसी चेतावनी प्रणाली विकसित करना था, जिससे लोगों की जिंदगी और प्रोपर्टी के नुकसान को बचाया जा सके।'
विज्ञापन