फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Six people injured in two road accidents

दो सड़क हादसे में छह लोग घायल

Thu, 08 May 2014 01:15 AM IST
Jhajjar
Jhajjar Updated Thu, 08 May 2014 01:15 AM IST
विज्ञापन
दो अलग-अलग हादसों में बुधवार को छह लोग घायल हो गए। घायलों में एक पुलिसकर्मी और दो महिलाएं भी शामिल हैं। सभी घायलों को झज्जर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से घायल पुलिसकर्मी को रोहतक रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह करीब आठ बजे गांव भदाना से झज्जर आ रहा आटो अंबेडकर चौक से बस स्टैंड के बीच बने स्पीड ब्रेकर पर पलट गया। इस आटो चालक ने ब्रेकर से बचने के लिए आटो को साइड किया तभी उसका आटो डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। ऑटो के पलटने से चालक गोपाल निवासी भदाना, हरीओम शर्मा और मनीषा निवासी पानीपत तथा बाबूलाल निवासी पुलिस लाइन झज्जर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

लोगों ने घायलो को बाहर निकालकर एंबुलेंस से सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां हरीओम व मनीषा की प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी  दे दी गई जबकि गंभीर रुप से घायल पलवल में तैनात हेड कांस्टेबल बाबूलाल को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। जबकि चालक गोपाल सिविल अस्पताल में ही उपाचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर ग्वालिसन रोड के नजदीक बाईपास पर दो कारों की टक्कर हो गई। कारों की जबरदस्त टक्कर में दो लोग घायल हो गए। जानकारी अनुसार ग्वालिसन रोड़ बाईपास पर एक वैगन आर गाड़ी एचआर 32 ई-1050 में सवार युवक नीतिन बंसल उसके पिता वेदप्रकाश, उसकी मां व एक अन्य व्यक्ति के साथ उचाना कलां से गुड़गांव की ओर जा रहे थे।

वहीं छुछकवास की ओर से गांव सूरजगढ़ निवासी कश्मीर पुत्र बलबीर जो वैगेन आर कार में सवार होकर दिल्ली जा रहा थे तभी दोनों कारों में टक्कर हो गई। रोहतक की ओर से आ रही कार को टक्कर दे मारी। कारों की टक्कर में वेदप्रकाश के हाथ में चोट आई ओर उनकी पत्नी को भी मामूली चोट आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed