फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   singapoor girls country cultural news

सिंगापुर खेलने जा रहीं बेटियां दिखाएगी देश की संस्कृति

Fri, 05 Sep 2014 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक Updated Fri, 05 Sep 2014 02:51 AM IST
विज्ञापन
नेटबॉल टीम जहां अपने प्रतिद्वंदी टीम को मात देने के लिए तैयार हैं वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान देश की झलक दिखाने के लिए भी उनकी तैयारियां कम नहीं हैं।
विज्ञापन


खेल के अलावा हर रोज दो तीन घंटे कार्यक्रम का अभ्यास करते हुए खिलाड़ियों में देश के प्रति जोश और जुनून साफ तौर पर देखा जा सकता है। दरअसल ‘धरती सुनहरी अंबर नीला..., हर मौसम रंगीला, ऐसा देश है मेरा...’ वीर-जारा का यह राष्ट्रभक्ति की झलक महसूस कराता यह गीत सिंगापुर में भी गूंजेगा।
विज्ञापन


इसकी तैयारियों और अपने खेल की प्रेक्टिस के लिए इन दिनों भारतीय नेटबॉल टीम की खिलाड़ी इन दिनों रोहतक में हैं। राजकीय गर्ल्स कॉलेज में चल रहे ट्रेनिंग कैंप में नेटबॉल की प्रेक्टिस के बाद हुड्डा कॉम्प्लेक्स के पीछे संजय गुप्ता एकेडमी में खिलाड़ी डांस प्रेक्टिस कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर नेट बॉल एशियन चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाली भारतीय टीम की सभी 12 खिलाड़ी इस एकेडमी में डांस के स्टेप्स सिख रही हैं। एकेडमी के डायरेक्टर वैश्य कॉलेज के भूगोल के व्याख्याता डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से यहां भारतीय टीम की सदस्यों को देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां कराई जा रही है। यह जिम्मा उन्हें नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया ने सौंपा है।

पिछले एक माह से टीम के सदस्य रोज शाम पांच से साढ़े पांच बजे तक यहां आकर कोरियोग्राफर हितेश ढिंगरा से डांस स्टेप्स सीख रही हैं। इस दौरान टीम की कोच बैंगलूरु (कर्नाटक) की तिलगावती भी मौजूद रहती है।

टीम की कैप्टन चंडीगढ़ की रूपेंदर कौर का कहना है कि अब तक आठ बार वह इंटरनेशनल टूर्नामेंट में भारतीय टीम का हिस्सा रही हैं। खेल के अलावा हमारी संस्कृति की प्रस्तुति देना भी अपने आप में खुशी का विषय है। रूपेंदर ने बताया कि पिछली बार श्रीलंका में टीम पांचवें नंबर पर रही थी, लेकिन इस बार तैयारियां काफी अच्छी है और उम्मीद है कि हम खाली हाथ नहीं लौटेंगे।


यह है टीम में शामिल
हरियाणा से सोनीपत की स्वीटी, इंदूकुमारी, रेनूरानी, रुचिका, सोनाली और जींद की सोनिया भारतीय टीम में शामिल हैं। इसके अलावा यूपी की मेघा और तनू शर्मा, पंजाब (चंडीगढ़) की रूपेंदर कौर, तमिलनाडु  की वैशाली और कर्नाटक (बैंगलूरू) की स्नेहा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed