{"_id":"76a2226762f3038a37d00c56efdf21f2","slug":"sibling-died-in-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में सगे भाई-बहन की मौत, मां गंभीर","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
हादसे में सगे भाई-बहन की मौत, मां गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 25 Nov 2014 02:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक पर सवार होकर रिटौली से रोहतक जा रहे परिवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से बाइक चालक लड़के और उसकी बहन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को राहगीरों ने पीजीआई में भर्ती करवाया है।
थाना कलानौर प्रभारी रमेश ने बताया कि सोमवार दोपहर को रिटौली निवासी 12वीं कक्षा में पढ़ने वाला दिनेश (17) अपनी बहन 11वीं कक्षा की छात्रा दीप्ति (15) और मां विनोद (45) के साथ किसी काम से बाइक पर रोहतक आ रहा था।
जब वे रोहतक-बेरी बाईपास स्थित गांव गरनावठी के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति में आ रहे अज्ञात ट्रैक्टर डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें भाई और बहन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
जबकि मां को गंभीर हालात में पीजीआई में दाखिल कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक भाई व बहन के पिता राजबीर फौजी हैं और फिलहाल पटियाला में तैनात हैं। उन्हें सूचना दे दी गई है। पीजीआई पहुंचे राजबीर का बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।