{"_id":"d6cc14d427e4a2ec8f159f4a52385279","slug":"showroom-owner-threat-goon-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी और कांग्रेस नेता को मिली धमकी","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
व्यापारी और कांग्रेस नेता को मिली धमकी
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
Updated Sat, 18 Oct 2014 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाबी एकता मंच की राजनीति से बाज आते हुए अपने व्यवसाय पर ध्यान दो, नहीं तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। रेलवे रोड ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं कांग्रेसी नेता हेमंत बख्शी को यह धमकी मिली है। रेलवे रोड स्थित उनके ज्वैलरी शोरूम में डाक से घमकी भरा पत्र पहुंचा है। पुलिस को दी शिकायत में हेमंत बख्शी ने बताया कि दो दिन पहले डाक के जरिए उनके शोरूम पर एक पत्र आया। चुनावी व्यस्तता के चलते बृहस्पतिवार को पत्र देखा। पत्र में उन्हें धमकी दी गई है।
यह लिखा है पत्र में
व्यापारी नेता ने बताया कि पत्र में लिखा है कि पंजाबी एकता मंच की राजनीति करना बंद कर दे। पहले भी कई बार समझा चुके हैं। यह आखिरी चेतावनी है। शांति से अपना व्यापार कर ले और बच्चे पाल ले। अपनी हरकतों से बाज नहीं आए तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। व्यापारी ने पुलिस को पत्र की कॉपी दी है। पुलिस ने उसकी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
वर्जन
हेमंत बख्शी को जो पत्र मिला है, वह डाक से आया है। शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल इस बात की जांच की जा रही है कि पत्र कहां से आया है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
कुलबीर सिंह, शहर थाना प्रभारी।