फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   showroom owner threat goon

सीएम आवास के साथ लगते मॉल में शोरूम संचालक को धमकी

Sun, 05 Oct 2014 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक Updated Sun, 05 Oct 2014 02:32 AM IST
विज्ञापन
सीएम आवास के साथ सटे शीतल मॉल में एक शोरूम का संचालक पुलिस का साथ देने की कीमत चुका रहा है।
विज्ञापन


न जाने कितने ही बदमाशों को गिरफ्तार करने में मदद करने का दावा करने वाले शोरूम संचालक अब खुद खतरे में जीने को मजबूर है।

शनिवार को करीब 2 बजे तीन बदमाश उसके शोरूम पर पहुंचे और उसे शाम तक ठिकाने लगाने की धमकी देने लगे। उसके शोर मचाने पर सभी फरार हो गए। बदमाश सफेद रंग की कार, जिसके शीशे काले थे लेकर वहां पहुंचे थे। शिकायत के बाद पुलिस जांच कर रही है।
शास्त्री नगर के निवासी रवींद्र उर्फ एसपी ने बताया कि उसका सीएम आवास के साथ ही डी पार्क स्थित शीतल मॉल में वीमेन च्वॉइस नाम सेेगारमेंट शोरूम है। शनिवार को शोरूम पर तीन युवक दुकान में आए। इनमें से एक का नाम जैली और दो अन्य उसके साथी थे। जैली ने आते ही उससे पूछा कि एसपी कहां है। इस पर उसने उसे ऊपर भेज दिया। वह वहां से बाहर निकल गया और कुछ देर बाद फिर वापस आ गया। बाहर गार्ड ने ही उसे मेरे बारे में बता दिया। इस पर जैली फिर वापस आया और धमकी दी कि वह किसी भी सूरत में उसे शाम तक ठिकाने लगा देंगे।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम में नहीं उठा फोन
रवींद्र ने बताया कि उसके शोर मचाने के बाद तीनों वहां से भाग लिए। वह उनके पीछे आया। वहां पहले से ही सफेद रंग की स्विफ्ट गाड़ी में दो लड़के थे। पांचों वहां से निकल लिए। इसके बाद उसने पुलिस कंट्रोल रूम में चार-पांच बार फोन किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। फिर डीएसपी अनिल कुमार को फोन किया। मॉडल टाउन चौकी से दो पुलिसकर्मी दुकान में  पहुंचे। बाद में दो पुलिसकर्मी और पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज की जांच की।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दे चुका है जेल से धमकी, मामला है दर्ज
रवींद्र ने बताया कि इससे पहले 20 सितंबर को उसके मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने कहा कि वह सुनारियां जेल से जैली बोल रहा है। उसके साथ मौजूद उसके साथी ने गोली मारने की धमकी दी। रात में करीब सवा एक बजे फिर जान से मारने की धमकी देने का फोन आया। एसपी से मुलाकात की और थाना पीजीआई पुलिस ने केस दर्ज कर दिया था।  
पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, बढ़ गई हिम्मत
शोरूम मालिक ने आरोप लगाया कि यदि पुलिस मामला दर्ज करने के बाद कार्रवाई करती तो बदमाशों की हिम्मत नहीं बढ़ती। पहले तो फोन पर धमकी दे रहे थे, अब दुकान तक आ पहुंचे हैं। उसने कहा कि वह काफी बड़े चेन स्नेचरों, बाइक चोरों और बदमाशों को पकड़ने में पुलिस की मदद कर चुके हैं। इसी वजह से कई बदमाश उनके पीछे पड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 13-14 दिनों से वे दुकान पर नहीं आ रहे थे। शनिवार को पहुंचे तो बदमाश भी पहुंच गए हैं।


‘मामले की जांच चल रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शोरूम में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। इससे पहले भी दुकानदार को धमकी देने का मामला दर्ज है। उसी समय से बदमाश की तलाश की जा रही है। इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जा रही है।’
एमआई खान, एसएचओ, थाना पीजीआईएमएस, रोहतक। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed