फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Show BPL Card, Get Free Connection

बीपीएल कार्ड दिखाओ, मुफ्त कनेक्शन पाओ

Wed, 19 Jul 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Wed, 19 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन

फर्रुखाबाद।शासन के आदेश पर प्रत्येक उपभोक्ता केवल बिजली कनेक्शन होने और मीटर से सप्लाई लिए जाने के तहत गरीबों को मुफ्त कनेक्शन विभाग देगा। 23 जुलाई को ग्रामीण क्षेत्रों में पांच और शहर क्षेत्र में दो जगह कैंप के आयोजन होंगे। इसमें सांसद और विधायक के माध्यम से बीपीएल कार्डधारकों को मुफ्त कनेक्शन दिए जाएंगे।

विज्ञापन


एक्सईएन ग्रामीण अमर सिंह ने बताया कि ब्लाक क्षेत्र के टाउन एरिया और शहरी क्षेत्र के बीपीएल कार्डधारकों को शासन के आदेश पर मुफ्त कनेक्शन दिया जाएगा। कमालगंज नगर पंचायत में जवाहर नगर, मोहम्मदाबाद में आजाद नगर बैंक आफ इंडिया के पास, शमसाबाद में पुराने बिजली घर, कंपिल में बिजली उपकेंद्र और कायमगंज नगर पालिका क्षेत्र में बिजली उपकेंद्र रुटौल पर कैंप का आयोजन होगा। इसके लिए संबंधित क्षेत्र के एसडीओ को नोडल अधिकारी बनाया गया है। एक्सईएन ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के पास बीपीएल कार्ड है और उनके घर में बिजली का कनेक्शन नहीं है। वह कैंप में 23 जुलाई को सुबह 10 बजे पहुंचकर अपने बीपीएल कार्ड की फोटोकाफी और दो फोटो उपलब्ध कराएं। उनको तत्काल कनेक्शन किट मुहैया कराई जाएगी। इस किट में मीटर, केबिल व अन्य उपकरण होंगे। एक्सईएन शहरी पंकज अग्रवाल ने बताया कि शहर क्षेत्र में डिवीजन कार्यालय और त्रिपोलिया चौक पर कैंप लगाया जाएगा। इसमें शहरी क्षेत्र के बीपीएल कार्डधारकों को मुफ्त में कनेक्शन दिए जाएंगे। इसके अलावा एपीएल कार्डधारकों को भी किश्तों में कनेक्शन मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन



छह माह पहले विद्युतीकरण, बत्ती नसीब नहीं
शमसाबाद। शमसाबाद के गांव ललौर में छह माह पहले विद्युतीकरण होने के बाद अभी तक ग्रामीणों को बिजली नसीब नहीं हुई है। ललौर गांव में करीब छह माह पहले विद्युतीकरण कराया गया था। इसमें करीबन 50 से 60 ग्रामीणों को कनेक्शन दिए गए। इनमें अधिकांश घरों में मीटर भी लगा दिए गए लेकिन गांव बनाई गई नई लाइन में अभी तक करंट विभाग ने नहीं दौड़ाया, जिस कारण कनेक्शन पाने के बाद भी ग्रामीण बिजली का उपभोग नहीं कर पा रहे हैं। प्रधान राजेश चतुर्वेदी, उमेश कुमार, पवन कुमार, राजेंद्र कुमार, भरत कुमार और छबिनाथ ने कहा कि अगर तीन दिन में उनके गांव की आपूर्ति शुरू नहीं की गई तो वे धरना-प्रदर्शन कर उच्चाधिकारियों को ज्ञापन देंगे। इसके बाद भी सुनवाई न होने पर विभागीय अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। एक्सईएन ग्रामीण अमर सिंह ने बताया कि विद्युतीकरण होने के बाद फर्म को आपूर्ति देने के लिए एनओसी लेनी होती है। कई गांवों की एनओसी के लिए आवेदन हो गया है। एनओसी मिलते ही आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



140 गांव की बिजली छह घंटे रही बंद
शमसाबाद (ब्यूरो)। कायमगंज स्थित लुधैया ट्रांसमिशन से शमसाबाद में बने 33/11 बिजली उपकेंद्र पर सप्लाई आती है। मंगलवार को लुधैया ट्रांसमिशन में खराबी आने के कारण शमसाबाद बिजली उपकेंद्र की सुबह 9 बजे से बिजली आपूर्ति मिलनी ठप हो गई। इस कारण 140 गांव और टाउन एरिया की बिजली सप्लाई बंद हो गई। शाम तक बिजली गांवों की गुल रही। एसएसओ बुलाकी ने बताया कि 33 हजार लाइन में आई खराबी को लेकर काम पूरा हो गया है। देर रात तक सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।


एक दर्जन मोहल्लों की बिजली रही बंद
फर्रुखाबाद (ब्यूरो)। लकूला बिजली उपकेंद्र के 33 हजार लाइन में कई जगह बंधे जंफर जर्जर तार होने के कारण खराब हो गए थे। इस कारण मंगलवार को अवर अभियंता राघवराम पांडेय ने जर्जर जंफरों को खुलवाकर नए तारों से उनको बंधवाने का काम कराया। इस कारण दोपहर 3 से सायं 6 बजे तक आवास विकास कालोनी समेत एक दर्जन मोहल्लों की आपूर्ति बंद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed