फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   shoma chaudhary trending on twitter

तेजपाल के बाद ट्विटर पर अब शोमा का 'तहलका'

Thu, 28 Nov 2013 02:55 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 28 Nov 2013 02:55 PM IST
विज्ञापन
shoma chaudhary trending on twitter

महिला सहकर्मी के साथ यौन शोषण के आरोपों में फंसे तरुण तेजपाल सोशल मीडिया में छाए हुए हैं। सोशल साइट्स पर तहलका के इस पूरे घटनाक्रम की खूब चर्चाएं की जा रही हैं।

विज्ञापन


लोग तरुण के इस व्यवहार और रवैये की जमकर आलोचना कर रहे हैं। वहीं लगातार तेजपाल का बचाव कर रहीं तहलका की पूर्व मैनेजिंग एडिटर शोमा चौधरी भी सोशल मीडिया में खासी चर्चित हैं।
विज्ञापन


लगातार आरोप झेल रहीं शोमा चौधरी अपने इस्तीफे के बाद और चर्चा में हैं। फेसबुक और ट्विटर पर शोमा को लेकर काफी चर्चाएं की जा रही हैं। इन्हीं चर्चाओं के चलते शोमा चौधरी ट्विटर ट्रेडिंग में भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्विटर पर शोमा को लेकर काफी ट्वीट हो रहे हैं। जहां एक तरफ लोग तेजपाल को लेकर उनके डिफेंसिव रवैये पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं उन पर जमकर व्यंग्य भी कसे जा रहे हैं।

पढ़िए इससे जुड़े कुछ मजेदार ट्वीट्स

पीआर कंपनी से जुड़े जॉय दास @joydas ट्विटर पर व्यंग्य करते हुए लिखते हैं कि जिस स्वतंत्र जांच की तेजपाल कर रहे हैं, क्या वह शोमा ही करेंगी?

ट्विटर पर रोहित @Rohitzutshi85 लिखते हैं कि शोमा चौधरी को पीड़िता की हिम्मत से सीखना चाहिए कि कैसे अपने साथ हुए दुराचार के विरोध में खड़ा होना चाहिए।

वहीं शोमा पर व्यंग्य कसते हुए अपूर्व @BeShaRamMuNdA लिखते हैं कि इस्तीफा देने के बाद अब शोमा जॉब लैस हैं। मतलब अब उनकी स्थिति महिमा चौधरी जैसी हो गई है।


सुबोध @subodh2056 भी ट्विटर पर चुटकी लेते हुए लिखते हैं कि इस्तीफे के बाद अब शोमा आराम से 'बालिका वधु' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता' देख सकती हैं।

नील सोनी @iNeelSoni लिखते हैं कि अगर सारे हथकंडे खत्म हो जाएं तो शोमा चौधरी तरुण तेजपाल को जुवेनाइल
साबित कर सकती हैं।

ट्विटर के साथ फेसबुक पर भी तहलका प्रकरण पर खूब टिप्पणियां की जा रही हैं।

फेसबुक पर ऋषभ कृष्ण सक्सेना लिखते हैं कि खबर है कि शोमा चौधरी ने भी तहलका से इस्तीफा दे दिया है। तेजपाल का आखिरी सहारा भी गया। मुझे कल से ही इसका अहसास हो रहा था, जब वह अपना दामन पाक दिखाने की कोशिश कर रही थीं मीडिया में।

खाल बचाने की कवायद है क्योंकि तेजपाल का साथ हर काम में देने का यह मतलब थोड़े ही है कि साथ में चक्की पीसने भी पहुंचा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed