{"_id":"900b419d83f1ccdfa0546cbe7b6fa3d6","slug":"sent-connections-without-electric-bills","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना कनेक्शन ही भेज दिया बिजली का बिल","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
बिना कनेक्शन ही भेज दिया बिजली का बिल
Updated Sat, 26 Apr 2014 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली की करस्तानी देखिए बिना बिजली के कनेक्शन लगाए भेज दिया बिल। करसिंधु निवासी किसान जगदीश ने बताया कि दक्षिण हरियाणा बिजली निगम ने खेत में बिना बिजली कनेक्शन शुरू हुए 3475 रुपये का बिल भरने के लिए भेज दिया।
बिजली निगम ने खेत में बिजली लाइन पहुंचाने के लिए खंबे लगाने के साथ-साथ ट्रांसफार्मर, मीटर भी लगाया हुआ है लेकिन अभी तक कनेक्शन नहीं किया गया है। बिना बिजली के कनेक्शन के मीटर कैसे चल सकता है। इस तरह से भेजे गए बिल से निगम की लापरवाही साफ नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिल के भरने की अंतिम तारीख सात अप्रैल दी गई। इसकी शिकायत किसान के भाई धर्मपाल ने बिजली निगम के एसडीओ से भी की, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हो रहा है। धर्मपाल ने बताया कि उनके खेत करसिंधू से खरकभूरा को जाने वाले कच्चे रास्ते पर है।