फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Selection sitting at home - spending the most money sitting Dipendra

चुनाव में घर बैठे-बैठे ही दीपेंद्र ने खर्चे सबसे ज्यादा पैसे

Fri, 25 Apr 2014 02:49 AM IST
रोहतक
रोहतक Updated Fri, 25 Apr 2014 02:49 AM IST
विज्ञापन
Selection sitting at home - spending the most money sitting Dipendra
रोहतक लोकसभा सीट पर चुनाव में खर्च करने में सबसे आगे मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे एवं कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र सिंह हुड्डा रहे। उन्होंने मतदान के दिन 10 अप्रैल तक 39 लाख 51 हजार रुपए खर्च किए हैं। खास बात यह भी है कि दीपेंद्र ने कमर में दर्द के चलते चुनाव प्रचार में हिस्सा नहीं लिया।
विज्ञापन


उनकी ओर से कार्यकर्ताओं ने ही उनका प्रचार किया। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र कुमार ने तो बिना खर्च के ही पूरा चुनाव लड़ा है। उनकी की ओर से निर्वाचन विभाग को दिए गए ब्यौरे में खर्च शून्य बताया है। यानी उनका दावा है कि चुनाव में उन्होंने एक पैसा भी खर्च नहीं किया। खर्च करने के मामले में दूसरे नंबर पर आमजन की पार्टी कही जाने वाली आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार नवीन जयहिंद रहे हैं।
विज्ञापन


उनका खर्च 33 लाख 86 हजार को पार कर चुका है। लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों के लिए भले ही निर्वाचन आयोग ने चुनाव खर्च 40 लाख से बढ़ाकर 70 लाख रुपये कर दिया हो, लेकिन रोहतक सीट पर किसी ने भी चुनाव खर्च 40 लाख से ऊपर नहीं दिखाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


असिस्टेंट नोडल ऑफिसर एक्सपेंडीचर एवं डिप्टी एक्साइज एंड टैक्ससेसन कमिश्नर सेवा सिंह के अनुसार खर्चे में नामांकन के दौरान जमा कराई प्रतिभूति राशि शामिल नहीं है।


किस पार्टी के प्रत्याशी ने किया कितना खर्च:
पार्टी        प्रत्याशी            खर्च
कांग्रेस    दीपेंद्र सिंह हुड्डा    39,51,306
भाजपा    ओपी धनखड़    26,41,100
इनेलो        शमशेर खरकड़ा    28,19,006
आप        नवीन जयहिंद    33,86,804
बीएसपी    मनोज कुमार    11,51,418
एआईआईटीएमसी    सुनील कुमार    1,51,275
 
निर्दलियों में सिर्फ मांडौठी ने किया एक लाख पार
चुनाव मैदान में उतरे 14 प्रत्याशियों में आठ निर्दलीय हैं। इनमें मतदान के दिन तक खर्च करने में सबसे आगे जयकरण मांडौठी रहे। निर्दलियों में यही एक ऐसे उम्मीदवार है, जिन्होंने एक लाख रुपए से ज्यादा खर्च किए हैं। जबकि रविंद्र कुमार ने एक पैसा खर्च नहीं किया। जयकरण और विष्णु दत्त को छोड़ बाकी प्रत्याशी 50 हजार तक भी नहीं पहुंचे।

निर्दलीय प्रत्याशिों में किसने कितना किया खर्च
जयकरण मांडौठी- 1,08,644
विष्णु दत्त-61,662
अनिल कुमार-46,514
जयसिंह-44,900
सज्जन सिंह-15,505
करण सिंह-14,300
सतपाल-14,300
रविंद्र कुमार-0

परिणाम के बाद लगाया गुलाल तो माना जाएगा चुनाव खर्च
प्रत्याशियों का चुनाव खर्च उनके नामांकन भरने के साथ ही जोड़ा जाना शुरू हो गया था। जो कि मतगणना के दिन तक जुड़ेगा। फिलहाल किया जा रहा खर्च भी उनके खाते में जुड़ रहा है। जीतने वाला प्रत्याशी विजयी जुलूस निकालता है, गुलाल तक लगाया जाता है तो यह खर्च भी प्रत्याशी के चुनावी खर्च में जोड़ा जाएगा।



प्रत्याशियों ने मतदान के दिन तक का खर्च प्रस्तुत कर दिया है। लोकसभा चुनाव के खर्च की सीमा 70 लाख रुपये तक है। अभी किसी भी उम्मीदवार का खर्च इतना नहीं हुआ है।
पंकज, नोडल ऑफिसर, लोकसभा चुनाव, एक्सपेंडीचर एवं प्रशासक हुडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed