फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Scorching heat, including two deaths of innocent

भीषण गर्मी, मासूम समेत दो की मौत

Mon, 09 Jun 2014 12:13 AM IST
Jhajjar
Jhajjar Updated Mon, 09 Jun 2014 12:13 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
क्षेत्र में रविवार को भीषण गर्मी ने मासूम समेत दो लोगों की जान ले ली। मृतकों में एक करीब 35 साल का श्रमिक और एक करीब एक साल का बच्चा है। पुलिस को अनुमान है कि दोनों की मौत लू लगने से हुई है। युवक के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही स्थिति स्पष्ट होगी।
छारा से खरहर जाने वाले रोड के साथ एक तालाब किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। यह औंधे मुंह गिरा पड़ा था और उसके कपड़े कीचड़ में सने हुए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को देख अनुमान लगाया है कि ये व्यक्ति भट्टा मजदूर है और उसकी उम्र करीब 35 साल है। मृतक की पहचान भी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ बादली क्षेत्र में सालभर के एक मासूम को शिकार बना डाला। बुपनियां रोड स्थित एक ईंट भट्ठे पर एक बच्चे की धूप में निकलने से मौत हो गई। बच्चे की उम्र करीब एक साल की थी। एक ईंट भट्ठे पर झोपड़ी में एक वर्षीय सोनू पुत्र सीताराम खेल रहा था। वह खेल-खेल में झोपड़ी से बाहर निकल गया। दोपहर में बाहर धूप ज्यादा तेज थी। बच्चा काफी देर तक तेज धूप में रह गया। इस दौरान परिजनों ने भी बच्चे को नहीं देखा। झोपड़ी के बाहर धूप की तपन के चलते बच्चे की मौत हो गई। बताया गया है कि एक वर्षीय बच्चा अभी चल भी नहीं रहा था और हाथ-पांव के सहारे बैठ कर चलता था। इसी के चलते धूप में जमीन भी आग से तप रही थी और बच्चे की गर्मी से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि बच्चा स्वस्थ था और सारा दिन खेलता था। छारा के पास मृत मिले युवक और बादली के पास भट्टे बच्चे की मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद ही साफ हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed