फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   sc fee letter

एससी वर्ग से फीस नहीं लेने का परिपत्र जारी

Fri, 12 Sep 2014 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक Updated Fri, 12 Sep 2014 02:25 AM IST
विज्ञापन
एससी वर्ग के विद्यार्थियों से फीस और किसी भी तरह के फंड्स नहीं लेने के लिए एमडीयू प्रशासन ने संबद्ध कॉलेजों को पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन


इस संबंध में उच्च शिक्षा महानिदेशक ने करीब एक सप्ताह ही फिर से निर्देश जारी किए थे।

एमडीयू के यूआईईटी और आईएचटीएम में एससी वर्ग से फीस लेने के विरोध में अंबेडकर मिशनरीज विद्यार्थी एसोसिएशन ने कई दिनों तक आंदोलन किया था।

इसकी शिकायत राजभवन और मुख्यमंत्री कार्यालय तक भी भेजी गई थी। करीब एक सप्ताह पहले उच्च शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश की सभी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार को निर्देश जारी किए थे कि अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों से फीस और फंड्स नहीं लिए जाए।

यूनिवर्सिटी ऐसे विद्यार्थियों की फीस की राशि के लिए क्लेम भेजे यह राशि सरकार द्वारा दी जाएगी। साथ ही यह भी कहा था कि यदि ऐसे विद्यार्थियों से फीस ले ली गई है तो आधार कार्ड के आधार पर यह राशि विद्यार्थी के खाते में जमा कराई जाएगी।
विज्ञापन

एमडीयू के एकेडमिक ब्रांच ने बृहस्पतिवार को सभी कॉलेज प्रशासनों को परिपत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि एससी वर्ग के विद्यार्थी फीस/फंड्स, संबंधित संस्थान पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम फॉर एससी स्टूडेंट्स के अंतर्गत क्लेम करेंगे। साथ ही यह भी निर्देश दिए हैं कि क्लेम भेजते हुए सभी संस्थान इस बात का प्रमाण पत्र भी देंगे कि एससी वर्ग के विद्यार्थियों से फीस/फंड्स नहीं लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed