फौलादी सड़क: न भरेगा पानी, न गड्ढे, भारत में ला सकती है क्रांति
अब सड़क के गढ्ढों को कहिए अलविदा। इस मैटेरियल से बनेंगी सड़कें तो कभी गड्ढे नहीं होंगे। एक कंपनी ने ऐसा फॉर्मूला खोज निकाला है जिससे सड़कों पर कभी जल जमाव नहीं होंगा। इस मैटेरियल से बनी सड़क एक मिनट में हजार गैलन तक पानी सोख लेगी।
टेकईब्लॉग.कॉम के मुताबिक लाफार्ज टारमैक ने टॉपमिक्स परमिएबल मैटेरियल तैयार किया है। इससे बनी सड़कों पर पानी जमा नहीं होता है। यै मैटेरियल एक मिनट में 4 हजार लीटर पानी सोखने की क्षमता रखता है। यानी इस मैटेरियल से सड़कें बनती हैं तो टेंशन फ्री हो जाइए।
स्मूथ सड़क की गारंटी है ये मैटेरियल!
इस कामल के मैटेरियल को बनाने वाली कपंनी की मानें तो अक्सर फुटपाथ या साइकिल वाले रास्ते पर होने वाले गड्ढे से भी निजात मिल सकती है। अक्सर इन रास्तों पर जल जमाव के कारण छोटे-छोटे गड्ढे हो जाते हैं जो बाद में विकराल रूप धर लेते हैं। जो हादसों की वजह बनते हैं।
कंपनी के मुताबिक ज्यादा ठंड पड़ने वाले इलाकों में बर्फ गिरने के कारण सड़कें जल्दी खराब होती हैं। बर्फ के रिसने से सड़कों में दरार पड़ जाती है और फिर गड्ढे बन जाते हैं। ऐसे में ठंडे इलाकों में इस मैटेरियल से बनीं सड़कें बेहतर साबित होंगी।
लाफार्ज टारमैक की मानें तो कंपनी पहले ही इस मैटेरियल से एक कार पार्किंग और एक गोल्फ कोर्स तैयार कर चुकी है।