फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   sap-provide-apps-for-government

अब ऐप्स से कंट्रोल होगा क्राइम !

Mon, 12 Aug 2013 06:07 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 12 Aug 2013 06:07 PM IST
विज्ञापन
sap-provide-apps-for-government
उद्योग समाधान के लिए बनी संस्था सैप ने तीन ऐसी नई एप्लीकेशन बनाईं हैं। जो सरकार के अलग अलग विभागों की मदद करेंगीं।
विज्ञापन


सैप ने सरकारी विभागों की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए तीन नई ऐप्स बनाई है। इन ऐप्स की बदौलत अब आम लोगों की सहायता में और तेजी आएगी।

अब अपने स्मार्टफोन से बनवाएं पासपोर्ट

ये तीन ऐप्स हैं रक्षक, ट्रैको हेल्थ और द मिल्क कॉपरेटिव। इन ऐप्स की बदौलत क्राइम, स्वास्थ्य और मिल्क कॉपरेटिव सोसाइटी जैसे मुद्दों पर आम लोगों की सहायता और सटीक आंकड़ों में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


ऐप्स रखेंगी आपकी सेहत का ख्याल
विज्ञापन
विज्ञापन


1. रक्षक 2.0 - रक्षक 2.0 एक ऐसी ऐप्लीकेशन है जो क्राइम के आंकड़ों के लिए बनाई गई है। इसकी मदद से तमाम राज्यों में हुए अपराधों का पूरा डाटा रखा जा सकेगा।


इसी डाटा की बदौलत सरकारी एजेंसियों को क्राइम से लड़ने में मदद मिलेगी। अब आसानी से एक क्लिक में जाना जा सकेगा कि किस राज्य में कितनी और किस किस्म की वारदातें हुईं हैं।

इन्हीं डाटा की बदौलत ऐंजेसियां अपनी नीतियां बनाएंगी और उसमें में बदलाव कर पाएंगीं। इससे उनकी कार्यक्षमताओं में भी तेजी आएगी।

2. ट्रैको हेल्थ एप्लीकेशन- इसकी बदौलत स्वास्थ्य से संबंधित सारे आंकड़ों की जानकारी रखी जा सकेगी। इसकी बदौलत बीमारियों के आंकड़े आदि रखना और आसान हो जाएगा।

इससे आसानी से क्षेत्र की समस्याओं को समझा जा सकता है और इस पर कार्रवाई भी की जा सकती है। इसका सीधा फायदा आम आदमी को मिलेगा।


3. मिल्क कॉपरेटिव ऐप- इस नई ऐप की बदौलत दूध के आंकड़ों से लेकर उसके प्रबंधन और वितरण तक की जानकारी रखी जा सकेगी। ये सोसायटी के कामों में तेजी के साथ सटीक आंकड़े भी देगा।

इन आकंड़ों की बदौलत फिलहाल की स्थिति को समझा जा सकेगा। ये सभी सरकारी ऐंजेसियों की मदद कर पाएंगी। इनकी बदौलत आम आदमी सीधे तौर पर लाभान्वित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed