{"_id":"99870b8a208c8bca1f1a8ce86e013ec8","slug":"sangwan-khap-offended-by-the-bharatiya-janata-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय जनता पार्टी से सांगवान खाप नाराज ","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
भारतीय जनता पार्टी से सांगवान खाप नाराज
चरखी दादरी
Updated Fri, 21 Mar 2014 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत संसदीय सीट से पूर्व सांसद किशन सिंह सांगवान के पुत्र प्रदीप सांगवान को भाजपा के टिकट न देने से सांगवान खाप नाराज हो गई है। वीरवार को गांव खेड़ी बूरा में सांगू धाम पर हुई पंचायत में खाप ने भाजपा के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित कर प्रदीप सांगवान को टिकट देने के मामले पर पुनर्विचार की मांग की है। खाप ने पंचायत में सामाजिक बुराइयों के खिलाफ भी अलख जगाई है।
विज्ञापन
प्रदीप सांगवान को टिकट देने की मांग
सांगवान खाप चालीस ने पंचायत में मांग की कि पूर्व सांसद किशन सिंह सांगवान के बेटे प्रदीप सांगवान को टिकट ना देकर भाजपा ने सही निर्णय नहीं किया। इस मामले में भाजपा आलाकमान को पुनर्विचार करना चाहिए। खाप के अध्यक्ष कर्नल रिसाल सिंह ने बतौर अध्यक्ष कहा कि सोनीपत संसदीय क्षेत्र से पूर्व सांसद किशन सिंह सांगवान के बेटे प्रदीप सांगवान का हक बनता है। उसने पार्टी के लिए लगातार काम भी किया है। इसलिए भाजपा आलाकमान को चाहिए कि सोनीपत संसदीय सीट पर टिकट वितरण मामले पर पुनर्विचार करे और प्रदीप सांगवान को टिकट दी जाए। प्रदीप सांगवान पहले भी उप चुनाव लड़ चुके हैं। उनके अलावा पूर्व सांसद किशन सिंह सांगवान इस क्षेत्र के कद्दावर नेता रहे हैं।
विज्ञापन
बुराईयों के खिलाफ खाप ने जगाई अलख
सांगवान खाप पंचायत में सामाजिक बुराईयों जैसे भ्रूण हत्या, काज, गांव में विवाह आदि उत्सवों में भद्दे नाच-गाने आदि बंद करने के कार्य ना करने के लिए अलख जगाई। खाप प्रधान कर्नल रिसाल सिंह ने कहा कि सामाजिक बुराइयों को मिटाने के लिए खाप पहल करेगी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे समाज से बुराइयां मिटाने के लिए आगे आएं।
विज्ञापन
ये रहे पंचायत में मौजूद
सांगवान खाप पंचायत में खाप के सचिव मा. नरसिंह डोहकी, खाप के प्रवक्ता आचार्य ऋषि पाल, 22 कन्नी के प्रधान सूरजभान बिरहीं कला, कन्नी 13 के प्रधान राजवीर झोझू कलां, कन्नी 12 के प्रधान मा. प्रताप सिंह, पांच गांव के प्रधान रविंद्र सिंह छपार, पांच गांव के प्रधान वेद पाल एडवोकेट अटेला, पांच गांव के प्रधान रामसिंह तिवाला, प्रवक्ता समेर सिंह बादल, राजसिंह बिरही कला, यादराम बिरही कला, मा. टेकचंद बादल, ओमबीर चरखी, रणधीर सिंह घिकाड़ा, सज्जन सिंह खेड़ी बूरा, ईश्वर सिंह कमांडर, हवा सिंह कमांडेंट, सूरजभान सरपंच बूरा खेड़ी आदि उपस्थित थे।
खाप बोली सांगवान मजबूत दावेदार
खाप प्रतिनिधियों के अनुसार पूर्व सांसद किशन सिंह सांगवान के बेटे प्रदीप सांगवान सोनीपत सीट से मजबूत दावेदार हैं। उन्होंने तीन दिसंबर 2012 को अपने पिता के निधन के बाद 15 जून 2013 अपने पिता के जन्म दिवस पर गोहाना अनाज मंडी ग्राउंड और उसके बाद सोनीपत के सेक्टर 15 के ग्राउंड में सात दिसंबर को भाजपा की दो बड़ी रैलियां की। इनमें भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, वैकया नायडू, मुरलीधर राव, संजय जोशी आदि मुख्य भाजपा नेता पहुंचे थे। ऐसे में प्रदीप सांगवान को ही टिकट दी जानी चाहिए थी।