फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   sanghi and jasiya two women abduction

सांघी और जसिया से दो महिलाएं बच्चों समेत लापता

Fri, 10 Oct 2014 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक Updated Fri, 10 Oct 2014 02:39 AM IST
विज्ञापन
थाना सदर के गांव सांघी से मार्केट में खरीदारी करने पहुंची एक महिला संदिग्ध हालत में अपने दो बच्चों सहित गायब हो गई।
विज्ञापन


देर शाम तक भी वह नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश आरंभ कर दी।

इस बारे में उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। इसके अलावा जसैया गांव से भी एक महिला के बच्चों सहित गायब हो गई। महिला के पति के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी हुई है। बता दें कि इससे पहले भी दो बहनें संदिग्ध हालत में गायब हो गई हैं, जिनका आज तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

पुलिस के अनुसार गांव सांघी निवासी नरसी शर्मा ने थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी प्रीती 6 अक्टूबर को रोहतक की मार्केट में शापिंग करने गई थी। उसके दोनों बच्चे जिनमें 7 वर्षीय मयंक और 5 वर्षीय शशांक भी साथ ही था।
विज्ञापन


देर शाम तक भी वह मार्केट से घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तीनों की तलाश आरंभ की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। सभी रिश्तेदारियों आदि में भी पता किया पर नाकामी मिली। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचित किया। थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 29 सितंबर को जसिया गांव निवासी सुशील ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी मीनू उसके दो बच्चों बेटा व एक बेटी को लेकर संदिग्ध हालत में गायब हो गई है। उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी व बच्चे को गायब करने में गांव के ही एक युवक व उसके परिवार का हाथ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दीहै।


दो बहनों का नहीं लगा सुराग
गद्दी खेड़ी रोड से 29 सितंबर की सुबह लापता हुई दोनों बहनों ईशु और शिवानी का 10 दिन बाद भी सुराग नहीं लगा है। पुलिस की टीम छापामारी के बाद भी खाली हाथ है। बता दें कि बिहार निवासी शशिकांत की पत्नी गायत्री देवी सब्जी मंडी में सामान लेने गई थी। उसकी दोनों बेटियां घर के बाहर खेल रही थीं। गायत्री वापस लौटी तो दोनाें गायब मिली। इस मामले में शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज तो कर लिया, लेकिन आज तक उनका सुराग लगा पाने में पुलिस असफल साबित हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed