फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Sandisk launches Ultra Dual USB Drive in India

ये पेन ड्राइव है आपके मोबाइल के लिए खास

Thu, 13 Feb 2014 02:22 PM IST
Updated Thu, 13 Feb 2014 02:22 PM IST
विज्ञापन
Sandisk launches Ultra Dual USB Drive in India

इस बात की समस्या होती होगी कि मोबाइल में पेन ड्राइव नहीं लगती है। लेकिन इस पेन ड्राइव को आप मोबाइल और कंप्यूटर दोनों में इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन


सैनडिस्क (SanDisk) ने अपने पोर्टफोलियों में दो और यूएसबी को शामिल करते हुए इन्हें भारत में लॉन्च करने की घोषणा की है। इससे पहले सैनडिस्क तेज गति से कार्य करने में सक्षम यूएसबी 2.0 बाजार में उतार चुकी है।
विज्ञापन


कंपनी का कहना है कि लॉन्च किए दोनों यूएसबी पहले से अधिक तीव्र गति से कार्य करेंगे।

अल्ट्रा डुअल यूएसबी ड्राइव

Sandisk launches Ultra Dual USB Drive in India
सैनडिस्क एक्सट्रीम प्रो यूएसबी 3.0 (SanDisk Extreme PRO USB 3.0 drive) और सैनडिस्‍क अल्ट्रा डुअल यूएसबी ड्राइव (SanDisk Ultra Dual USB Drive) के नाम से लॉन्च किए गए यह दोनों यूएसबी हाई पर्फोमेंस पर आधारित हैं।

सैनडिस्क एक्सट्रीम प्रो यूएसबी 3.0 फ़्लैश ड्राइव प्रोफेशनल कार्यो को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो कि यूएसबी 2.0 ड्राइव से 60 गुना ज्यादा तीव्र गति से कार्य करती है। इसमें 128 जीबी स्टोरेज की क्षमता है।

1,000 हाई रेज के फोटो 35 सेकेंड में ट्रांसफर

Sandisk launches Ultra Dual USB Drive in India

कंपनी के अनुसार यह यूएसबी पर डेटा भेजने की गति 240 एमबी (एक सेकेंड) और डेटा लेने की गति 260 एमबी (एक सेकेंड) है।

इसकी गति से उपभोक्ता एक सेकेंड में मूवी ट्रांसफर करने के अलावा 1,000 उच्च रेज के फोटो 35 सेकेंड में ट्रांसफर कर सकते हैं। सैनडिस्क की ऑफिशियली साइट यूएसबी 3.0 फ़्लैश ड्राइव की कीमत 16,388 रुपए है।

विज्ञापन

खास है एंड्रॉयड स्मार्टफोन और टैबलेट के लिए

Sandisk launches Ultra Dual USB Drive in India

वहीं सैनडिस्क द्वारा लॉन्च की गई अल्ट्रा डुअल यूएसबी ड्राइव को खासतौर पर एंड्रॉयड स्मार्टफोन और टैबलेट उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

इस ड्राइव के माध्यम से डाटा को सुरक्षित तरीके से स्टोर करने के अतिक्ति बैकअप फाइल में रखा जा सकता है। साथ ही आसान तरीके से मल्टीमीडिया को स्मार्टफोन, टैबलेट और कंप्यूटर के बीच ट्रांसफर किया जा सकता है।

यह यूएसबी 16जीबी और 32जीबी वर्जन में लॉन्च की गई है। सैनडिस्क की साइट पर 16जीबी की कीमत 1,199 रुपए और 32जीबी की कीमत 3,800 रुपए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed