फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   samsung s4 zoom and s4 mini lauched

डिजिटल कैमरे की छुट्टी करने आए सैमसंग के नए फोन

Tue, 09 Jul 2013 04:21 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 09 Jul 2013 04:21 PM IST
विज्ञापन
samsung s4 zoom and s4 mini lauched

सैमसंग ने अपने स्मार्टफोन मॉडल गैलेक्सी एस4 की बढ़ती डिमांड को देखते हुए एस4 के 2 नए वर्जन गैलेक्सी एस4 मिनी और गैलेक्सी एस4 जूम मंगलवार को लॉन्च कर दिए।

विज्ञापन


कंपनी ने गैलेक्सी एस4 मिनी की कीमत 27,900 रुपए और गैलेक्सी एस4 जूम की कीमत 29,900 रुपए रखी है।

गैलेक्सी एस4 जूम में 10x ऑप्टिकल जूम वाला 16MP CMOS सेंसर और जेनॉन फ्लैश का कैमरा है। इस फोन का कैमरा ही इस फोन को दूसरों से अलग करता है।

फोन में एक जूम रिंग है। इसे घुमाते ही 'इन-कॉल फोटो शेयर' फीचर एक्टिवेट हो जाता है। इससे फोन पर किसी से बात करने के दौरान फोटो खींचकर एमएमएस के जरिए भेजी जा सकती है।
विज्ञापन


जूम रिंग से क्विक लॉन्च और शॉर्टकट फीचर्स भी एक्टिवेट होते हैं, जिसके जरिए कैमरे का मोड बदला जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी एस4 जूम के अन्य फीचरः

- सैमसंग गैलेक्सी एस4 जूम में 960x540 रेजॉल्यूशन वाली 4.3 इंच की स्क्रीन है।
- इस फोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज का डुअल कोर प्रोसेसर और 1.5जीबी रैम है।
- इस फोन में 4.2 जेली बीन ऑपरेटिंग सिस्टम है।
- गैलेक्सी एस4 जूम में 10x ऑप्टिकल जूम वाला 16 मेगापिक्सल का रियर और 1.9 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
- एस4 जूम में 8जीबी की इंटरनल मेमोरी है जिसे 64जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
- इस फोन में 2,330 mAH की बैटरी है।


सैमसंग गैलेक्सी एस4 मिनी के फीचरः
samsung galaxy s4 zoom
विज्ञापन
विज्ञापन

- गैलेक्सी एस4 मिनी में 4.3 इंच का एचडी डिस्प्ले है।
- इस फोन का वजन 107 ग्राम है।
- इस फोन में 1.7 गीगाहर्ट्ज का डुअल कोर प्रोसेसर और 1.5जीबी रैम है।
- इस फोन में 8जीबी की इंटरनल मेमोरी है जिसे 64जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
- यह एंड्रॉयड के लेटेस्ट वर्जन 4.2.2 यानी जेली बीन पर चलता है।
- गैलेक्सी एस4 मिनी में 8 मेगापिक्सल का रियर और 1.9 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
- इस फोन में 1900 mAh की बैटरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed