{"_id":"9e152382-7034-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"samsung-launches-two-new-smartphone-galaxy-young-and-fame","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैमसंग के नए स्मार्टफोन गैलेक्सी 'फेम' और 'यंग'","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
सैमसंग के नए स्मार्टफोन गैलेक्सी 'फेम' और 'यंग'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 06 Feb 2013 01:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्टफोन बाजार पर ज्यादा से ज्यादा कब्जा जमाने के मकसद से मोबाइल बनाने वाली कंपनी सैमसंग ने दो नए स्मार्टफोन लांच किए हैं। कंपनी के दोनों नए स्मार्टफोन गैलेक्सी फेम और गैलेक्सी यंग गूगल के एंड्रायड ऑपरेटिंग सिस्टम 4.1 (जेलीबीन) पर रन करते हैं। दोनों स्मार्टफोन लुक में सैमसंग के महंगी रेंज वाले गैलेक्सी एस3 और गैलेक्सी नोट2 की तरह लगते हैं। बात करते हैं सैमसंग के मिड रेंज वाले नए फोन के फीचर्स और खासियतों के बारे में।
विज्ञापन
डिस्पले और साइज
गैलेक्सी फेम का साइज 113.2x61.6x11.6 एमएम और इसका वजन 120.6 ग्राम है। इसकी 320x480 रिज्यूलूशन वाली 3.5 इंच की डिस्पले है। वहीं गैलेक्सी यंग में 3.27 इंच की 480x320 पिक्सल रिज्यूलूशन वाली टीएफटी डिस्पले है।
विज्ञापन
ऑपरेटिंग सिस्टम
मिड रेज वाले दोनों नए स्मार्टफोन गैलेक्सी यंग और गैलेक्सी फेम में गूगल के एंड्रायड ऑपरेटिंग सिस्टम का लेटेस्ट वर्जन 4.1 (जेलीबीन) है। इसका एक्सपीरियेंस काफी अच्छा है।
विज्ञापन
प्रोसेसर
गैलेक्सी यंग के साथ गैलेक्सी फेम में भी 1 गीगा हर्ट्ज का प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी ने यंग में 768MB की रैम व फेम में 512MB की रैम दी है। दोनों फोन में ही 4GB की इंटरनल मेमोरी है, जिसे 64GB तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा और बैटरी
सैमसंग यंग में बिना फ्लैश वाला 3 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और गैलेक्सी फेम में 5 मेगापिक्सल का LED फ्लैश वाला कैमरा है। गैलेक्सी फेम में कंपनी ने VGA फ्रंट कैमरा दिया है। दोनों ही फोन में 1,300 mAh की बैटरी है।
कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी के लिए सैमसंग के दोनों नए स्मार्टफोन में वाइ-फाइ, 2G, 3G, और माइक्रो USB पोर्ट 2.0 दी गई है। कंपनी ने यंग में ब्लूटूथ 3.0 तो फेम में ब्लूटूथ 4.0 व एनएफसी पोर्ट है।