फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   samsung launches smartphone galaxy grand in indian market

सैमसंग गैलेक्सी ग्रांड भारतीय बाजार में लांच

Tue, 22 Jan 2013 05:04 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 22 Jan 2013 05:04 PM IST
विज्ञापन
samsung launches smartphone galaxy grand in indian market

सैमसंग इंडिया ने गैलेक्सी नोट और गैलेक्सी नोट 2 को मिले जबरदस्त रिस्पांस के बाद भारतीय बाजार में नए स्मार्टफोन गैलेक्सी ग्रांड को लांच कर दिया है। ड्युल सिम फंक्शनाल्टी वाले गैलेक्सी ग्रांड की भारतीय बाजार में कीमत 21,500 रुपये रखी गई है।

विज्ञापन


एंड्रायड 4.1 जेलीबीन ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित सैमसंग के नए फोन में 5 इंच की टीएफटी स्क्रीन है। गैलेक्सी ग्रांड का स्क्रीन साइज सैमसंग की गैलेक्सी सीरीज में सबसे बड़ा है। नई लांचिंग के साथ ही भारतीय बाजार में सैमसंग के कुल 14 स्मार्टफोन हो गए हैं। बात करते हैं गैलेक्सी नोट के फीचर्स और खासियतों के बारे में।
विज्ञापन


ओएस और प्रोसेसर
सैमसंग का नया स्मार्टफोन गैलेक्सी ग्रांड गूगल के एंड्रायड ऑपरेटिंग सिस्टम 4.1 (जेलीबीन) पर आधारित है। इसमें 1.2 गीगा हर्ट्ज का ड्युल कोर प्रोसेसर, 1GB रैम और 8GB की इंटरनल मेमोरी है। मेमोरी को माइक्रो SD कार्ड से 64GB तक एक्सटेंड किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिस्पले
गैलेक्सी ग्रांड में 480x800 रिज्यूलूशन वाली 5 इंच की LCD स्क्रीन है। गैलेक्सी सीरीज में सबसे बड़ी स्क्रीन साइज वाले इस फोन की स्क्रीन गैलेक्सी नोट से छोटी है। गैलेक्सी नोट की 800x1280 पिक्सल रिज्यूलूशन वाली 5.3 इंच की सुपर एम्लोइड कैपेसिटिव टचस्क्रीन है।

कैमरा और बैटरी
सैमसंग गैलेक्सी ग्रांड में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और वीडियो कॉलिंग के लिए 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके फ्रंट कैमरे से 720 पिक्सल तक की वीडियो कॉल्स की जा सकती है। नए फोन में 2,100 mAh की दमदार बैटरी है।

कनेक्टिविटी
सैमसंग के गैलेक्सी सीरीज के नए स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए वाइ-फाइ, USB 2.0 पोर्ट और ब्लूटूथ 4.0 दिया गया है। इसमें 2,100 mAh की बैटरी है। बैटरी बैकअप के बारे में अभी नहीं बताया गया है।

साइज और वजन
सैमसंग की गैलेक्सी सीरीज के सबसे बड़े स्मार्टफोन गैलेक्सी ग्रांड का साइज 77x143.7x9.6 एमएम और वजन 162 ग्राम है। भारतीय बाजार में गैलेक्सी ग्रांड व्हाइट और मेटेलिक ब्लू कलर में 21,500 रुपये में उपलब्ध होगा।


गैलेक्सी ग्रांड की लांचिंग के साथ ही भारतीय बाजार में सैमसंग के कुल 14 स्मार्टफोन हो गए हैं, जिसमं से 6 ड्युल सिम स्मार्टफोन है। सैमसंग के स्मार्टफोन की कीमत 6,990 से शुरू होकर 39,900 रुपये तक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed