{"_id":"cb4becee-7748-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"samsung-launches-rex-60-rex-70-rex-80-rex-90-phones-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैमसंग ने लांच किए सस्ते ड्युल सिम टचस्क्रीन फोन","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
सैमसंग ने लांच किए सस्ते ड्युल सिम टचस्क्रीन फोन
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 15 Feb 2013 02:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल निर्माता कंपनी सैमसंग ने पहली बार भारत में तैयार की गई मोबाइल हैंडसेट की नई सीरीज बाजार में उतारी है। सैमसंग ने नई लांच की गई आरईएक्स सीरीज में स्मार्ट फीचर्स वाले 4 फोन पेश किए हैं। कंपनी के 4 नए मोबाइल की कीमत 4,280 रुपये से लेकर 6,490 रुपये रखी गई है। सैमसंग ने नई आरईएक्स सीरीज को नोकिया की आशा सीरीज को टक्कर देने के मकसद से तैयार किया है।
विज्ञापन
आरईएक्स सीरीज के सभी ड्युल सिम फोन में यह सुविधा है कि आप प्राइमरी सिम पर बात करने के दौरान दूसरे सिम को स्टैंड बॉय मोड में रख सकते हैं। यानी प्राइमरी सिम से बात करते समय स्टैंड बॉय सिम पर फोन करने वाले दोस्त की कॉल आपको वेटिंग में शो करेगा। कंपनी की नई सीरीज में आरईएक्स 60, आरईएक्स 70, आरईएक्स 80 और आरईएक्स 90 चार फोन हैं।
विज्ञापन
सैमसंग की नई सीरीज के चारों फोन जावा प्लेटफॉर्म पर रन करते हैं। इन फोन्स में प्रीलोडेड फेसबुक, ट्विटर, चैट ऑन, गूगल टॉक के अलावा कई मैसेंजिंग और सोशल ऐप्स के साथ मोबाइल ब्राउजर ओपेरा भी है। आरईएक्स सीरीज के चारों फोन में 10 फुल वर्जन गेम्स के साथ एफएम रेडियो ट्यूनर और एफएम रिकार्डिंग की भी सुविधा है। बात करते हैं नए फीचर फोन्स की खूबियों के बारे में।
विज्ञापन
आरईएक्स 60
सैमसंग के ड्युल सिम फोन आरईएक्स 60 की 2.8 इंच की QVGA टच डिस्पले है। इसके साथ ही इसमें 1.3 मेगापिक्सल का कैमरा और 1,000 mAh की बैटरी है। फोन में माइक्रो SD कार्ड स्लॉट है, जो 16GB मेमोरी तक सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज होने पर इसका 15 घंटे का टॉक टाइम है। बाजार में इस फोन की कीमत 4,280 रुपये है।
आरईएक्स 70
इस सीरीज के आरईएक्स 70 में 3.0 इंच की कैपेसिटिव QVGA डिस्पले और 2.0 मेगापिक्सल का कैमरा है। फोन का माइक्रो SD कार्ड स्लॉट 32GB तक की मेमोरी को सपोर्ट करता है। आरईएक्स 70 में भी 1,000 mAh की बैटरी है, फुल चार्ज होने पर इससे 13 घंटे तक बात की जा सकती है। सैमसंग का यह फोन इंडियन मार्केट में 4,570 रुपये में मिलेगा। 'हॉट स्वेप' फीचर से इस फोन को रिस्टार्ट करने की जरूरत नहीं होगी।
आरईएक्स 80
फीचर फोन आरईएक्स 80 में 3.0 इंच की कैपेसिटिव QVGA डिस्पले के साथ 3.0 मेगापिक्सल का कैमरा है। सैमसंग के इस फोन में वाइ-फाइ कनेक्टिविटी और 1000 mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि इस फोन का 14 घंटे 40 मिनट का टॉक टाइम है। सैमसंग ने अपने इस फोन के दाम 5,270 रुपये रखे है। इसमें भी 'हॉट स्वेप' फीचर है, जिससे इसे रिस्टार्ट करने की जरूरत नहीं होगी।
आरईएक्स 90
आरईएक्स 90 में 3.5 इंच की कैपेसिटिव HVGA डिस्पले और 3.2 मेगापिक्सल कैमरा है। वाइ-फाइ कनेक्टिविटी वाले इस फोन में भी 1000 mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि इससे लगातार 15 घंटे तक बात की जा सकती है। आरईएक्स 90 को भारतीय बाजार में 6,490 रुपये में खरीदा जा सकता है।
कमी
सस्ती रेंज में कई खूबियों के साथ लांच किए गए सैमसंग के आरईएक्स सीरीज के फोन्स में यह कमी है कि किसी भी फोन में 3G कनेक्टिविटी नहीं दी गई है। हालांकि आरईएक्स 80 और आरईएक्स 90 में वाइ-फाइ कनेक्टिविटी दी गई है। इसके आरईएक्स 60 और आरईएक्स 70 में 2G कनेक्टिविटी है।