{"_id":"5c63f7a4-5c7c-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"samsung-launches-new-galaxy-s2-plus","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी एस2 का नया अवतार","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी एस2 का नया अवतार
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 12 Jan 2013 01:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैलेक्सी एस2 की सफलता के बाद सैमसंग ने अब नए डिजाइन में स्मार्टफोन गैलेक्सी एस2 प्लस स्पोर्ट्स को लांच किया है। इससे पहले कंपनी ने गैलेक्सी एस 2 को फरवरी 2011 में पेश किया था। सैमसंग का गैलेक्सी एस3 भी बाजार में धूम मचा चुका है। इसके अलावा गैलेक्सी एस4 के भी बाजार में आने की चर्चा चल रही है। सैमसंग के नए फोन में गूगल के एंड्रायड ऑपरेटिंग सिस्टम का लेटेस्ट वर्जन है। बात करते हैं गैलेक्सी एस2 प्लस के फीचर्स और खासियत के बारे में।
विज्ञापन
लुक
सैमसंग गैलेक्सी एस2 प्लस के लुक की बात करें तो यह देखने में पहले से अच्छा लग रहा है। फोन के एक्टीरियर में चेंज किया गया है। इसके बैक पैन को गैलेक्सी एस3 से मिलता-जुलता बनाया गया है।
विज्ञापन
ऑपरेटिंग सिस्टम
गैलेक्सी एस2 प्लस में एंड्रायड 4.1 जेली बीन ऑपरेटिंग सिस्टम है। इससे पहले गैलेक्सी एस2 को कंपनी ने 4.0 आइस्क्रीम सेंडविच ओएस के साथ पेश किया था, जिसे एंड्रायड 4.1 से अपग्रेड किया जा सकता था।
विज्ञापन
स्क्रीन
सैमसंग के नए फोन में 480x800 पिक्सल रिज्यूलूशन वाली 4.3 इंच की WVGA सुपर एम्लोईड स्क्रीन है। कंपनी ने एस2 को भी 4.3 इंच की इसी तरह की डिस्पले के साथ पेश किया था।
कैमरा और बैटरी
नए फोन की कैमरा क्वालिटी भी गैलेक्सी एस2 की ही तरह एलईडी फ्लैश वाला 8 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। बैटरी भी पहले की ही तरह 1,650 mAh की है।
प्रोसेसर
सैमसंग गैलेक्सी एस2 प्लस में 1.2 गीगा हर्ट्ज का ड्युल कोर कोरटेक्स A9 प्रोसेसर और 1GB रैम है। इसकी 8GB इंटरनल मेमोरी को 64GB तक एक्सटेंड किया जा सकता है।
कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाइ-फाइ, ब्लूटूथ 3.0 और 3G है। NFC पोर्ट इसमें ऑप्शनल दी गई है। बाजार में यह चिक व्हाइट और डार्क ब्लू कलर में उपलब्ध होगा।
अन्य
सैमसंग के नए स्मार्टफोन में कंपनी की तरफ से कई एप्स और फीचर्स जैसे चैटऑन मैसेंजर, ऑलशेयर प्ले, स्मार्ट स्टे, स्मार्ट अलर्ट, पॉपअप वीडियो, एस-वॉयस और एस बीम जैसे फीचर दिए गए है। सैमसंग का नया फोन बाजार में कब मिलना शुरू होगा। अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।