फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   samsung launched big screen galaxy mega 6.3 and 5.8

सैमसंग ने लांच किया सबसे बड़ा स्मार्टफोन

Sat, 13 Apr 2013 01:47 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 13 Apr 2013 01:47 PM IST
विज्ञापन
samsung launched big screen galaxy mega 6.3 and 5.8

मोबाइल निर्माता कंपनी सैमसंग ने गैलेक्सी नोट के बाद बड़ी स्क्रीन में दो नए स्मार्टफोन गैलेक्सी मेगा 6.3 और गैलेक्सी मेगा 5.8 को लांच किया है।

विज्ञापन


कंपनी का दावा है कि नए फोन का यूजर एक्सपीरियंस काफी अच्छा है, इसका मल्टीटॉस्किंग फीचर टैबलेट का फील देता है। इसके अलावा नए फोन में और भी कई दमदार फीचर्स है।
विज्ञापन


डिस्पले
सैमसंग गैलेक्सी मेगा 6.3 में 6.3 इंच की 720×1280 पिक्सल रिज्यूलूशन वाली एचडी डिस्पले और मेगा 5.8 में 540x960 पिक्सल रिज्यूलूशन वाली 5.8 इंच की डिस्पले है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोसेसर और रैम
मेगा 6.3 में 1.7 गीगा हर्ट्ज और मेगा 5.8 में 1.4 गीगा हर्ट्ज का क्वाड-कोर प्रोसेसर है। कंपनी ने दोनों फोन में 1.5GB की रैम यूज की है।

ऑपरेटिंग सिस्टम
बड़ी डिस्पले वाले दोनों नए स्मार्टफोन में एंड्रायड का लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम 4.2 जेलीबीन है।

मेमोरी
गैलेक्सी मेगा 6.3 को दो वर्जन 8GB और 16GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ उतारा गया है, जबकि मेगा 5.8 में 8GB की इंटरल स्टोरेज है। दोनों नए स्मार्टफोन की मेमोरी को माइक्रो एसडी कार्ड से 64GB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा
सैमसंग के दोनों ही नए फोन में 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी के लिए दोनों ही स्मार्टफोन में 3G, वाइ-फाइ, ब्लूटूथ 4.0 और जीपीएस सिस्टम दिया गया है।

बैटरी
गैलेक्सी 6.3 में 3200 mAh और गैलेक्सी 5.8 में 2600 mAh की दमदार बैटरी है।

कीमत और उपलब्धता
दोनों नए स्मार्टफोन के दुनियाभर के बाजारों में मई के शुरू में आने की उम्मीद की जा रही है। फीचर्स से उम्मीद की जा रही है कि दोनों ही नए फोन्स की कीमत 18,000 से 25,000 रुपये के बीच हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed