फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Samsung Galaxy S5 Top 5 features

सैमसंग एस5 रखेगा सेहत का ख्याल, जानिए इसकी 5 खास बातें

Fri, 28 Feb 2014 11:42 AM IST
Updated Fri, 28 Feb 2014 11:42 AM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy S5  Top 5 features

सैमसंग की फ्लैगशिप डिवाइस गैलेक्सी S5 स्मार्टफोन को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में प्रदर्शित किया जा चुका है। सैमसंग गैलेक्सी S5 फोन में कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। गैलेक्सी S5 इस साल 11 अप्रैल से भारत सहित 150 देशों में बिक्री के लिए मौजूद होगा।

विज्ञापन


गैलेक्सी S5 स्मार्टफोन पहले से ही काफी चर्चा में था। इस फोन को लेकर कई अफवाहें इंटरनेट पर आ रही थीं। आइए जानते हैं कि सैमसंग गैलेक्सी S5 में क्या खास है। ये सैमसंग गैलेक्सी एस4 से कैसे अलग है?
विज्ञापन

डस्ट और वॉटर प्रूफ फीचर: पानी का असर नहीं

Samsung Galaxy S5  Top 5 features

सैमसंग ने इस बार गैलेक्सी S5 को वॉटर प्रूफ और डस्ट प्रूफ बनाया है। बाजार में कई वॉटर स्मार्टफोन मौजूद हैं, सोनी ने वॉटर प्रूफ फीचर के नाम पर अपने कई स्मार्टफोन की बिक्री की है। सैमसंग पहले भी अपने गैलेक्सी एस4 एक्टिव स्मार्टफोन में इस फीचर का इस्तेमाल कर चुकी है।

हार्ट सेंसर: रखेगा आपकी सेहत का ख्याल

Samsung Galaxy S5  Top 5 features

सैमसंग का दावा है कि ये पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो इंबिल्ट हार्ट रेट सेंसर के साथ काम ‌करता है। कंपनी ने फोन के बैकपैनल पर एक हार्ट रेट सेंसर दिया है जिसपर आप अपनी उंगली रखकर दिल की धड़कन की गति जान सकते हैं। ये सेंसर हेल्‍थ ऐप के साथ मिलकर काम करता है।

विज्ञापन

फिंगरप्रिंट स्कैनर: लॉक/अनलॉक की सुविधा

Samsung Galaxy S5  Top 5 features

एप्पल ने आईफोन 5एस में फिंगरप्रिंट स्कैनर की सुविधा दी है। सैमसंग ने भी अब फिंगरप्रिंट स्कैनर को अपने एस5 में शामिल कर दिया है। सैमसंग के फिंगरप्रिंट स्कैनर फीचर को इस्तेमाल करने के लिए आपको उंगली को बस स्वाइप करने की जरूरत है न की होल्ड करने की। S5 का फिंगरप्रिंट स्कैनर रजिस्ट्रेशन के लिए आठ बार फिंगर स्वाइप कराता है और यह तीन अलग-अलग उंगलियों को पहचान सकता है।

एलटीई नेटवर्क सपोर्ट: तेज इंटरनेट के लिए

Samsung Galaxy S5  Top 5 features

सैमसंग ने गैलेक्सी एस5 में कनेक्टिविटी ऑप्‍शन को पहले से और बेहतर बनाया है। गैलेक्सी एस5 4जी इंटरनेट चलाने के लिए सक्षम होगा। इसके अलावा इसमें डाउनलोड बूस्टर नाम कर फीचर भी शामिल किया गया है।

डाउनलोड बूस्टर के वाई-फाई और एलटीई नेटवर्क को जोड़ने का काम करता है जिससे आपको डाउनलोडिंग के समय शानदार इंटरनेट स्पीड मिलती है।

0.3 सेकेंड ऑटो फोकस स्पीड: शानदार कैमरा

Samsung Galaxy S5  Top 5 features

सैमसंम ने इस बार गैलेक्सी एस5 के कैमरा पर भी खास ध्यान दिया है। कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी एस5 16 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया है जो 4के वीडियो यानी 30 फेम प्रति सेकेंड स्पीड पर ‌वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। इसके अलावा इसको दुनिया का सबसे तेज ऑटो फोक्स कैमरा भी कहा गया है जो 0.3 सेकेंड में ऑटो फोकस करके तस्वीरें खींच सकता है।

एक नजर स्पेसीफिकेशन पर

Samsung Galaxy S5  Top 5 features

सैमसंग गैलेक्सी एस5 में 5.1 इंच की स्क्रीन दी गई है जबकि गैलेक्सी एस4 में 5.0 इंच की स्क्रीन थी। हालांकि एस4 की तरह गैलेक्सी एस5 में भी 1080x1920 पिक्सल रेजल्यूशन की सुपर अमोलेड स्क्रीन है।

गैलेक्सी एस5 16 और 32 जीबी मैमोरी मॉडल के साथ उपलब्ध होगा। इसमें 2 जीबी की रैम दी गई है और एंड्रॉयड ऑपरेटिंग 4.4 किटकैट पर काम करता है। इस डिवायस को भी गैलेक्सी एस4 की तरह दो प्रोसेसर वर्जन में लॉन्च हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed