फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Samsung Galaxy Note 3 Neo and Galaxy Grand Neo launched in India

सैमसंग के दो नए फोन, चुनिए अपने बजट का फोन

Wed, 19 Feb 2014 03:27 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 19 Feb 2014 03:27 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy Note 3 Neo and Galaxy Grand Neo launched in India

सैमसंग ने भारतीय बाजार में अपनी दो शानदार डिवाइस सैमसंग गैलेक्सी नोट 3 नियो (एस पेन सहित) और सैमसंग ग्रैंड नियो को लॉन्च कर दिया है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 3 नियो में पॉवर फुल परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने हेक्सा कोर प्रोसेसर (1.3 गीगाहर्ट्ज डुअलकोर प्रोसेसेर + 1.7 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर) का इस्तेमाल किया है।

विज्ञापन


फोन में एक 1.7 गीगाहर्ट्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है जबकि दूसरा 1.3 गीगाहर्ट्ज का डुअलकोर प्रोसेसेर हैं। साथ ही इसमें 2 जीबी की रैम मैमोरी दी गई है।
विज्ञापन

Trending Videos

5.5 इंच का सुपर एमोलेड डिस्‍प्ले

Samsung Galaxy Note 3 Neo and Galaxy Grand Neo launched in India
सैमसंग गैलेक्सी नोट 3 नियो में 5.5 इंच का सुपर एमोलेड डिस्‍प्ले है जो 1280x720 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ काम करता है।

इसके ‌अलावा फोटोग्राफी के लिए 8.0 मैगापिक्सल का मुख्य कैमरा है जबकि 2.0 मैगापिक्सल का सेकेंड्री कैमरा दिया गया है। नोट3 नियो की इंटरनल मैमोरी 16 जीबी है जिसको माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन

मल्टी विंडोज फीचर

Samsung Galaxy Note 3 Neo and Galaxy Grand Neo launched in India

एंड्रॉयड ऑपरेटिंग 4.3 जेलीबीन पर काम करने वाला नोट 3 नियो के लिए कंपनी ने स्मार्ट पेन 'एस पेन' का भी ऑप्‍शन रखा है और सैमसंग के स्मार्ट वॉच गैलेक्सी गियर के साथ कनेक्ट होने में सक्षम है। इस फोन में 3100mAh की बैटरी दी गई है।

टच विज यूजर इंटरफेस के इस फोन में मल्टी विंडोज फीचर दिया गया है। जिसके जरिए आप एक साथ कई काम कर सकते हैं। नए सैमसंग गैलेक्सी नोट 3 नियो की कीमत 40,900 रुपए है।

विज्ञापन

सैमसंग गैलेक्सी ग्रैंड नियो

Samsung Galaxy Note 3 Neo and Galaxy Grand Neo launched in India
इसके साथ ही सैमसंग ने गैलेक्सी ग्रैंड और ग्रैंड2 के बाद गैलेक्सी ग्रैंड नियो  को लॉन्च कर दिया है।

सैमसंग के अन्य स्मार्टफोन के मुकाबले इसमें कई नए फीचर्स का भी इस्तेमाल किया गया है। सैमसंग गैलेक्सी ग्रैंड नियो में 800x480 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ 5.0 इंच की स्क्रीन है।

यह फोन 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर पर कार्य करता है। फोन में डुअल सिम सपोर्ट है और इसे एंड्रॉयड ऑपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर पेश किया गया है।

1 जीबी का डेटा मुफ्त

Samsung Galaxy Note 3 Neo and Galaxy Grand Neo launched in India

फोटोग्राफी के लिए इसमें 5.0 मैगापिक्सल मुख्य कैमरा है और वीजीए सेकेंड्री कैमरा दिया गया है। ग्रैंड नियो की इंटरनल मैमोरी 8 जीबी है और इसमें 1 जीबी की रैम मैमोरी है।

ग्रैंड को भारत में वोडाफोन बंडलिंग के साथ पेश किया गया है जहां कस्टमर वोडोफोन कनेक्‍शन के साथ 1 जीबी का डाटा दो महीने तक मुफ्त में इस्तेमाल कर सकते हैं। सैमसंग गैलेक्सी ग्रैंड नियो की कीमत 18,450 रुपए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed