{"_id":"e84b7c9ab13ebe36bd4eeb2a6c5a482d","slug":"salman-khan-commented-on-naredra-modi-in-gujrat","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के लिए कौन है बेस्टमैन?","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
देश के लिए कौन है बेस्टमैन?
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 15 Jan 2014 02:01 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी के पतंगोत्सव में पहुंचे सलमान खान ने
विज्ञापन
पत्रकारों के उलझाने वाले सवालों पर ऐसे पैंतरे चले कि चतुर सियासतदां को
भी राजनीति सिखा गए। उन्होंने मोदी को गुडमैन तो बताया लेकिन प्रधानमंत्री
के मसले पर कहा कि देश का बेस्टमैन ही पीएम बने। सलमान खान ने बड़ी चतुराई
से मोदी की तारीफ तो की लेकिन साथ ही ये भी कह दिया कि उनकी विकास गाथा पर
मुहर वहां के लोगों को ही लगानी है। सलमान ने मोदी के सामने ही अपनी पसंद
के मुंबई के उन जनप्रतिनिधियों का नाम लिया जो मोदी के विरोधी दल के हैं।
सलमान भले ही खुद को सियासी तौर पर अपरिपक्व बताते हों लेकिन उन्होंने उन
सेलिब्रिटीज को एक सीख तो दी है जो खुलकर किसी का साथ देते हुए साफ नजर आते
हैं।