फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Sachin_Tendulkar, Tweets, ThankYouSachin,

सचिन की विदाई पर किसने क्या कहा?

Sun, 17 Nov 2013 09:07 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 17 Nov 2013 09:07 PM IST
विज्ञापन
Sachin_Tendulkar, Tweets, ThankYouSachin,

सचिन की नम आंखों ने देश-दुनिया के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों की आंखों को भी गीला कर दिया। उनकी विदाई पर पूरा खेल जगत भावुक है। पढ़िए लोगों ने क्या-क्या कहा?

विज्ञापन


सुनील गावस्करः सुनहरी यादों के लिए धन्यावाद सचिन। हम तुम्हें बहुत याद करेंगे।

प्रियंका चोपड़ाः एक युग का अंत। धन्यवाद सचिन सर।

श्याम बेनेगलः सचिन के 74 रन पर आउट होने पर मैं थोड़ा उदास हो गया। भारत ने सचिन के रूप में बेहतरीन बल्लेबाज दिया है।

पढ़ें: सचिन को देश का सर्वश्रेष्ठ सम्मान-भारत रत्न
विज्ञापन


रितिक रोशनः सचिन तेंदुलकर इंसानियत के सुपर हीरो हैं। हम बहुत खुश हैं कि हम इतिहास बनते देख रहे हैं।

टाइम मैगजीनः भारत के सबसे महान बल्लेबाज, सचिन तेंदुलकर और क्रिकेट के इतिहास के सबसे सम्मानीय क्रिकेटर में से एक, जिसे पूरा खेल जगत सम्मान से देखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बान-की-मूनः हम सचिन को बहुत याद करेंगे।

नरेंद्र मोदीः मैदान से जुड़ी अनगिनत यादों के लिए सचिन आपका धन्यवाद। भारत और खेल प्रेमियों के लिए आपके क्या मायने रखते हैं यह शब्दों में नहीं बयान किया जा सकता।

पढ़ें: विदाई भाषण में सचिन ने उड़ेलीं भावनाएं, कहा शुक्रिया

लता मंगेशकरः सचिन को भारत रत्न मिलना चाहिए।

मोतीलाल ओसवालः सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के लिए वही मायने रखते हैं जो शेयर बाजार के लिए वारेन बफेट रखते हैं।

बाइचिंग भूटियाः पूर्वोत्तर भारत में सचिन के कारण क्रिकेट पहुंचा।

ट्विटर पर कई लोग
आयुष्मान वालियाः मैं आज से पहले तक अपने आपको भावनात्मक रूप से बहुत मजबूत इंसान समझता था, धन्यवाद सचिन।

पढ़ें: सचिन ने बताया, वो किसके सम्मान में उठाते हैं बल्ला?


आदिलः सचिन ने 187 नंबर की टोपी से कैरियर शुरू किया और वेस्टइंडीज की दूसरी पारी 187 पर आउट कर करियर का अंत किया।

लोहित प्रजापतिः सचिन ने हमें 24 साल तक क्रिकेट कैसे खेलना चाहिए ये सिखाया और अपने अंतिम दिन हमें सिखाया कि जिंदगी कैसे जी जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed