फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Sachin retirement

जब नायक विदा होता है

Thu, 14 Nov 2013 08:45 PM IST
नई दिल्ली
नई दिल्ली Updated Thu, 14 Nov 2013 08:45 PM IST
विज्ञापन
Sachin retirement

अपनी आखिरी पारी में शून्य पर आउट होकर पैवेलियन लौटते डॉन ब्रेडमैन के आगे-पीछे कैमरे नहीं थे। हॉकी के जादूगर ध्यानचंद को उनके अंतिम मैच में सम्मानित करने का किसी को ध्यान नहीं था, लिहाजा खेल खत्म होने के बाद बंगाल हॉकी एसोसिएशन ने उनका सम्मान किया था। लगभग ढाई दशक पहले बंगलूरू की आखिरी टेस्ट पारी में छियानबे रन बनाकर भी सुनील गावस्कर अपनी टीम की हार नहीं टाल पाए थे! यह जरूर है कि उनके मैदान छोड़ते समय दर्शक सम्मान में खड़े हो गए थे और खिलाड़ी कतारबद्ध। इस लिहाज से देखें, तो सचिन रमेश तेंदुलकर का विदाई टेस्ट मैच वाकई यादगार है।

विज्ञापन


सिर्फ यही नहीं कि अपना आखिरी टेस्ट मैच वह अपने घरेलू मैदान मुंबई में खेल रहे हैं, केवल इतना ही नहीं कि विश्व भर के क्रिकेट दिग्गज उनके योगदान और उपलब्धियों की चर्चा कर रहे हैं, बल्कि दुनिया के एक बड़े हिस्से का ध्यान भी उनके आखिरी मैच पर लगा है।
विज्ञापन


जहां क्रिकेट चलन में नहीं है, उस अमेरिका तक में तेंदुलकर के विदाई टेस्ट को मिलता महत्व बताता है कि लगभग ढाई दशक के उनके गौरवशाली क्रिकेट करियर के दौरान राष्ट्र को भी एक ठोस पहचान मिली है। इसके बावजूद न्यूयॉर्क टाइम्स जैसे अखबार द्वारा सचिन के संन्यास की तुलना महात्मा गांधी के जीवनावसान से करने की कोशिश से सहमत नहीं हुआ जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सही है कि एक पीढ़ी ने सचिन को खेलते देख क्रिकेट को सीखा और जिया है, इससे भी इनकार नहीं कि खेल में प्रतिभा और अनुशासन का ऐसा उज्ज्वल दृष्टांत दूसरा नहीं होगा, यह भी तथ्य है कि बाजार और मीडिया की ताकत के दौर में उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया, पर उनकी विदाई उदासी के बावजूद शोक या विलाप का अवसर तो कतई नहीं है। बापू का जाना तुरंत आजाद हुए देश के लिए एक गहरा सदमा था, लेकिन सचिन जब विदा हो रहे हैं, तब कई संभावनाशील क्रिकेटर भारतीय टीम में हैं।


जाहिर है, इसमें बड़ा योगदान खुद सचिन का भी है, जिनकी उपलब्धियों ने अनेक युवाओं को उनकी तरह बनने को प्रेरित किया। इस लिहाज से यह संतोषजनक है कि भारत ही नहीं, बल्कि पूरा क्रिकेट विश्व उन्हें उसी सम्मान से विदा कर रहा है, जिसके वह हकदार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed