फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Royal Opera House audience boos gangrape scene

गैंगरेप के सीन पर बवाल, ऐतराज के बावजूद निर्देशक का हटाने से इनकार

Wed, 01 Jul 2015 01:19 PM IST
Updated Wed, 01 Jul 2015 01:19 PM IST
विज्ञापन
Royal Opera House audience boos gangrape scene

विलियम टेल पर आधारित एक ओपेरा जो रॉयल ओपेरा हाउस ने बनाया है में रेप सीन पर दर्शकों ने नाराजगी जाहिर की है।

विज्ञापन


इस सीन में सैनिकों को गैंगरेप करते दिखाया गया है। यह सीन आमतौर पर ओपेरा का हिस्सा नहीं होता है,लेकिन रोसिनी ओपेरा में रेप सीन के बाद दर्शकों और विश्लेषकों ने खासी नाराजगी दिखाई है।

सीन में दिखाया गया है कि किस प्रकार एक औरत को दौड़ा कर जबरदस्ती शैंपेन पिलायी जाती है और उसे निवस्त्र कर उसके साथ गैंगरेप किया जाता है।

पांच मिनट के इस सीन से दर्शक इतने नाराज हैं कि उन्होंने ऑनलाइन जाकर अपनी नाराजगी दर्ज करवायी है। यहां तक की ओपेरा में लीड रोल प्ले करने वाले जॉन ओस्बर्न कहते है कि इस सीन को जरूरत से ज्यादा खींचा गया है।
विज्ञापन

ये सीन रेप पीड़ितों की दास्तान बयां करता है

Royal Opera House audience boos gangrape scene

वहीं ओपेरा के निदेशक डैमेनियो मिशिलेटो ने इस सीन पर दर्शकों की नाराजगी देखने के बावजूद इसे न हटाने का फैसला लिया है।

उनका कहना है कि इस सीन में यह दिखाया गया है कि किस तरह एक रेप पीड़ित महसूस करती है और किसी को इसे दिखाने पर एतराज है तो यह गलत है, क्योंकि यह न दिखाने का मतलब है कि यह कोई गलत कार्य नहीं है और एक दिन बच्चे भी इसे करते दिखेंगे।

वहीं रेप क्राइसेस की कैटी रसेल कहती हैं कि इस तरह के सीन रेप पीड़ितों के मन पर बुरा प्रभाव डालेंगे,निर्माताओं को इसे इस्तेमाल करने से पहले दो बार सोचना चाहिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed