{"_id":"4e1aa219f7027df0abd863290389040c","slug":"rohtak-delhi-railway-track-problem-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई घंटे थमा रोहतक-दिल्ली रेलवे ट्रेक","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
ढाई घंटे थमा रोहतक-दिल्ली रेलवे ट्रेक
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
Updated Mon, 15 Sep 2014 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार शाम को आंधी से अस्थल बोहर और खरावड़ स्टेशन के बीच ओएचई तार टूटने के कारण दिल्ली-रोहतक रेलवे ट्रैक ढाई घंटे थमा रहा।
तार टूटकर ट्रैक पर गिर गया, जिससे आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेन लेट हुईं। जींद से आने वाली ट्रेन तीन घंटे तक अस्थल बोहर स्टेशन पर खड़ी रही, जबकि कुछ ट्रेनों को पीछे ही रोकना पड़ा। शाम साढ़े 5 बजे बाधित हुआ रेलवे ट्रैक सवा 8 बजे सुचारु हो पाया।
रविवार शाम 5 बजे चंद मिनट की आंधी के कारण रोहतक-दिल्ली डाउन ट्रैक पर अस्थल बोहर और खरावड़ रेलवे स्टेशन के बीच गेट नंबर 51 के पास सफेदे का पेड़ गिरने से ट्रैक से गुजर रही ओएचई तार टूट गई। इससे इस रूट पर ट्रेनों के पहिए थम गए।
ये गाड़ियां प्रभावित
रेलवे ट्रैक बाधित होने से करीब आधा दर्जन ट्रेन प्रभावित हुईं। इनमें मुख्य रूप से जींद-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन 2 घंटे 55 मिनट अस्थल बोहर रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन
इसके पीछे आ रही हिसार-गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन एक घंटा 50 मिनट तक रोहतक रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। इसके अलावा कुरुक्षेत्र दिल्ली ट्रेन 8 बजकर 20 मिनट पर रोहतक स्टेशन पहुंची। सिरसा- दिल्ली 40 मिनट, दिल्ली-जींद पैसेंजर करीब दो घंटे 5 मिनट की देरी से पहुंची। दिल्ली की ओर जाने वाली और उधर से आने वाली सभी ट्रेन देरी से चलीं।
‘अस्थल बोहर और खरावड़ रेलवे स्टेशन के बीच गेट नंबर 51 के पास ट्रैक के उपर से जा रही बिजली की तारों पर पेड़ गिर गया। इससे ट्रैफिक रुक गया था। ट्रैक शाम को 17.30 बजे बंद हुआ और रात 20 बजे पेड़ हटाकर ट्रैक को शुरू कर दिया गया।’
बीएस मीणा, स्टेशन अधीक्षक, रोहतक।