फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   rohtak bhiwani table tanis

रोहतक व भिवानी ने जीता टेबल टेनिस मुकाबला

Sat, 13 Sep 2014 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/ रोहतक
अमर उजाला ब्यूराो/ रोहतक Updated Sat, 13 Sep 2014 02:47 AM IST
विज्ञापन
एमडीयू के खेल परिसर में शुक्रवार को आयोजित टेबल टेनिस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में मुख्य यूटीडी टीम ने प्रथम, पंडित नेकी राम शर्मा राजकीय महाविद्यालय ने द्वितीय व जाट कॉलेज रोहतक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन


महिला वर्ग में भिवानी की आरजीजीसीडब्लयू कॉलेज ने प्रथम, केएलपी रेवाड़ी ने द्वितीय व राजकीय महिला महाविद्यालय रोहतक ने तृतीय स्थान पाया है।

प्रतियोगिता आयोजक सचिव नरेश हुड्डा ने बताया कि एमडीयू में टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ 10 सितंबर को हुआ था। खेल निदेशक डॉ. देवेंद्र ढुल की मौजूदगी में पूरी प्रतियोगिता हुई। शुक्रवार को इसका समापन हो गया। प्रतियोगिता में आठ कॉलेजों के बीच अंतिम मुकाबला हुआ।
विज्ञापन


इसमें चार कॉलेजों से पुरुष खिलाड़ी व चार कॉलेजों से महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका भावना सैनी, चंद्रशेखर व मुकेश ने निभाई। विजेता खिलाड़ियों को अंत में खेल निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल ने सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। नरेश हुड्डा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 15 महिला टीमों और 16 पुरुष टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के बाद पांच पुरुष व पांच महिला खिलाड़ियों को विजेता टीम में से 16 सितंबर को देहरादून में होने वाली नार्थ जोन प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए चयनित किया गया है। खेल निदेशक डॉ. देवेंद्र ढुल ने सभी विजेता व नार्थ जोन की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed