फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   rodways strike off

शुक्र है, हड़ताल खत्म हुई

Tue, 09 Sep 2014 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक Updated Tue, 09 Sep 2014 02:11 AM IST
विज्ञापन
लगातार दो दिनों से रोडवेज का चक्का जाम हड़ताल खुलने से जहां रोडवेज प्रबंधन ने राहत की सांस ली वहीं आम पब्लिक को सबसे ज्यादा राहत मिली।
विज्ञापन


हड़ताल खुलने की साढ़े 10 बजे सूचना मिलते ही खुद जीएम रोडवेज ने बसों को बिना एडवांस बुकिंग के ही रवाना किया। रोडवेज अधिकारियों की मानें तो दो दिन की हड़ताल में करीब 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

हरियाणा रोडवेज की चक्का जाम हड़ताल शनिवार सुबह से शुरू हुई जो सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे खत्म हुई। हड़ताल समाप्त होने का संदेश मिलते ही एकाएक रोडवेज विभाग के कर्मचारी हरकत में आ गए।
विज्ञापन


आनन-फानन में रोडवेज जीएम मनीष कुमार लोहान और उनके अन्य अधिकारी ट्रैफिक मैनेजर, वर्कशाप मैनेजर कार्यालय से नीचे पहुंचकर सभी बूथों से बसों को बिना बुकिंग के ही रवाना करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी बूथों से दो-दो बसों को लंबे रूट पर रवाना कर दिया गया। वहीं सोमवार को हड़ताल की सूचना होने से यात्रियों ने रेलवे स्टेशन की ओर रुख किया। ऐसे में ट्रेनों में भारी संख्या में यात्रियों की भीड़ देखने को मिली।

आधा घंटे बाद शुरू हुई एडवांस बुकिंग
हडताल की वजह से एडवांस बुकिंग को भी बंद कर दिया गया था। सोमवार को हड़ताल खुलने के करीब आधा घंटे बाद रोडवेज की ओर से बूथों पर बसों की एडवांस बुकिंग शुरू की गई। वहीं जैसे ही कर्मचारी नेताओं को हड़ताल खुलने की जानकारी मिली उन्होंने तुरंत बसों की रवानगी में भी अहम भूमिका निभाई। सभी चालकों व परिचालकों को उन्होंने जीत की बधाई दी और साथ ही कहा कि अब वे जल्द अपनी बसों को लेकर रूट पर निकलें ताकि लोग परेशान न हों। इससे पहले यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए बसों को रवाना कर दिया गया था।

शुक्र है हमारी बसें चल र्गइं
यात्रियों को हड़ताल खुलने की सूचना मिली वे भी काफी खुश नजर आए। यात्रियों का कहना था कि आज हमारी बसें चल गई हैं। प्राइवेट वाहनों में धक्के ज्यादा मिल रहे थे और घंटों का इंतजार था।  रोडवेज बसों का सफर ज्यादा अच्छा है।

दो दिन में लगा 25 लाख की चपत
रोडवेज के दो दिन से लगातार चक्का जाम से जहां पूरे प्रदेश में करोड़ों रुपये की चपत लगी है। जबकि रोहतक में करीब 25 लाख रुपये की चपत विभाग को लगी है। विभाग के अनुसार एक दिन में रोहतक डिपो करीब 12 से 14 लाख रुपये की कमाई करता है।
 
रेलवे स्टेशन पर रही भारी भीड़  
रोडवेज का तीसरे दिन भी चक्का जाम होने की सूचना के कारण सुबह जहां बस स्टैंड पूरी तरह सुनसान पड़ा रहा, वहीं रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ लगी रही। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। हाल ये था कि ट्रेन में भीड़ को देखते हुए कई यात्रियों को दूसरी ट्रेन का इंतजार करना पड़ा।

यूनियन ने आभार जताया, माफी भी मांगी
हरियाणा कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महासचिव वीरेंद्र सिंह धनखड़ ने हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों के साथ-साथ जनहित में की गई हड़ताल के लिये प्रदेश की जनता का भी आभार व्यक्त किया। साथ ही प्रदेश की जनता को हड़ताल की समय अवधि के अंदर जो तकलीफ हुई उसके लिए क्षमा याचना भी की। उन्होंने कहा कि रोडवेज तालमेल कमेटी के साथ आज दिल्ली में जो परिवहन मंत्री के साथ वार्ता सिरे चढ़ी उसमें विधिवत रूप से इस शर्त पर सहमति हुई कि सरकार 3519 प्राइवेट परमिटों को अलॉट नहीं करेगी। प्रदेश महासचिव ने स्पष्ट किया कि यदि वर्तमान सरकार या भविष्य में आने वाली सरकार नई परिवहन नीति को लागू करने की कोशिश करती है तो वह बिल्कुल सहन नहीं होगा।




वर्जन :::
‘हड़ताल खत्म होने की सूचना मिलते ही बसों को रवाना करवा दिया गया था। बसों को चलाने की पूरी तैयारी पहले ही कर ली गई थी। सभी बसों में डीजल भरवाया हुआ था और साथ ही उनकी मेंटीनेंस भी पूरी तरह की गई थी। लगातार दो दिनों तक हुई हड़ताल से डीपो को काफी नुकसान हुआ है। मंगलवार सुबह से बसों का संचालन पूरी तरह नियमित हो जाएगा।’
मनीष कुमार लोहान, जीएम, रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed