{"_id":"9d4f04cd3e76968d7eab67e8d3727abc","slug":"robot-that-can-find-clean-and-fold-your-dirty-washing-hindi-news-va","type":"story","status":"publish","title_hn":"37 सेकेंड का यह वीडियो देखेंगे तो हैरत जरूर करेंगे","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
37 सेकेंड का यह वीडियो देखेंगे तो हैरत जरूर करेंगे
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 09 Dec 2014 08:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुश्किल काम को अंजाम देकर जिंदगी आसान बनाने वाले कई रोबोट्स अब तक बनाए जा चुके हैं। इस कड़ी में कैलिफोर्निया यूनीवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने एक नया रोबोट बनाया है, जो गंदे कपड़े अपने आप खोजकर धो देता है।
विज्ञापन
यह रोबोट कपड़ों की पहचान करके उन्हें सही जगह पर तह करके रख भी देता है। हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर बनाने वाली रोबोटिक्स रिसर्च लैब विलो गैरेज ने यह रोबोट बनाया है। 'पर्सनल रोबोट-2' नामक इस रोबोट की कीमत 2,80,000 डॉलर है। शोधकर्ता सिद्धार्थ श्रीवास्तव और उनके साथियों ने अपने इस रोबोट पर एक पेपर लिखा है।
विज्ञापन
किसी भी मोबाइल और लैंडलाइन नंबर पर करें अनलिमिटेड फ्री कॉल
जारी हुए इस रोबोट के वीडियो में इसे बास्केट से कपड़े निकालकर वॉशर में डालते हुए दिखाया गया था। यह रोबोट इंसान के आकार का है। इसकी दो बाहें और एक फ्रंट फेसिंग स्क्रीन हेड है। इसमें एक लेजर स्कैनर भी लगा है। इस रोबोट को विकसित किए जाने का काम साल 2010 से ही चल रहा था।
विज्ञापन