{"_id":"3b3c4a619ee759f0858d17f630b9a0a7","slug":"reversible-usb-cable","type":"story","status":"publish","title_hn":"मल्टी चार्जर नहीं, ये है दो तरफा यूएसबी","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
मल्टी चार्जर नहीं, ये है दो तरफा यूएसबी
Updated Sun, 06 Apr 2014 09:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के बीच डाटा ट्रांसफर करने के लिए एक मानक के रूप में इस्तेमाल किए जाने वाले यूएसबी केबल का एक नया डिजाइन सामने आया है।
विज्ञापन
यूएसबी 3.1 टाइप-सी अपनी तरह का पहला ऐसा यूएसबी केबल होगा जो सीधे-उल्टे दोनों तरफ से कनेक्ट किया जा सकेगा।
आमतौर पर यूएसबी केबल को कनेक्ट करते समय अक्सर उसे गलत साइड से लगाए जाने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। नए केबल से रोज-रोज की अड़चनों से पीछा छूटेगा।
विज्ञापन
अभी तक आपने फोन में इस्तेमाल नहीं किए हैं ये फीचर्स
नए यूएसबी केबल की तस्वीरें तकनीकी खबरों की साइट 'द वर्ज' ने जारी की है।
विज्ञापन
इस यूएसबी को लागू करने वाले फोरम ने आशा व्यक्त की है कि नया डिजाइन जुलाई तक आएगा। इसलिए संभव है कि यूएसबी केबल निर्माता की ओर से नया पोर्ट तैयार होने में थोड़ा वक्त लग जाए।
कई सुधार
मोबाईल फोन और कैमरा चार्ज करने के लिए प्रयोग में आने वाले टाइप-सी मानक का यह नया यूएसबी केबल आकार में मौजूदा माइक्रो-यूएसबी कनेक्टर जितना होगा।
इन मोबाइल पर है महा छूट, 25 हजार रुपए की बचत
पहला यूएसबी केबल साल 1990 के मध्य में जारी किया गया था। तब से अब तक यह डाटा कनेक्शन के लिए कंप्यूटर या दूसरे उपकरणों में केवल एक ओर से ही लगाया जाता रहा है।वर्तमान यूएसबी केबल की अपेक्षा इस नए केबल में कई सुधार नजर आएंगे। जैसे कि, नया यूएसबी केबल 100 वाट तक की ऊर्जा का ट्रांसफर कर सकेगा।
इसके अलावा यूएसबी 3.1 में 10 गीगाबाइट्स की, वर्तमान यूएसबी से दोगुनी, गति से डाटा ट्रांसफर होगा।
यह एक उम्मीद का भी नाम है कि नए डिजाइन में और सुधार लाए जाएंगे।