फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Regime change in Sri Lanka

श्रीलंका में सत्ता परिवर्तन

Fri, 09 Jan 2015 07:48 PM IST
नई दिल्ली
नई दिल्ली Updated Fri, 09 Jan 2015 07:48 PM IST
विज्ञापन
Regime change in Sri Lanka

अपने कार्यकाल से दो वर्ष पूर्व चुनाव कराने वाले श्रीलंका के निवर्तमान राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे लगता है कि अपने एक दशक लंबे शासन के विरुद्ध पनप रही लोगों की नाराजगी और विपक्ष की साझा रणनीति का अंदाजा नहीं लगा पाए। दो महीने पहले तक उनके मंत्रिमंडल का सदस्य रहे मैत्रीपाला सिरिसेना ने उन्हें शिकस्त दी है। तमिल लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के खिलाफ की गई भीषण सैन्य कार्रवाई के बाद से तमिल बहुल क्षेत्रों में मानवाधिकार उल्लंघन को लेकर राजपक्षे अंतरराष्ट्रीय बिरादरी के निशाने पर थे।

विज्ञापन


मगर 25 बरस चले गृहयुद्ध की समाप्ति के बाद हुए 2009 के चुनाव में सिंहली बहुसंख्यकों के दम पर राजपक्षे दूसरी बार चुनाव जीतने में सफल हुए थे। इसके बावजूद तमिलों को जिस तरह की यातनाएं दी गईं, उसके चलते राजपक्षे को अपने तकरीबन हर प्रवास के दौरान भारत में भी भारी विरोध झेलना पड़ा। वास्तव में राजपक्षे के पास अपने दूसरे कार्यकाल में लिट्टे के सफाए के अलावा कोई दूसरी उपलब्धि नहीं थी। वहीं उनका दूसरा कार्यकाल कुनबापरस्ती और भ्रष्टाचार की मिसाल बन गया। हालत यह थी कि प्रदेश के पांच प्रमुख मंत्रालय राजपक्षे और उनके भाइयों के पास थे, जिनकी देश के बजट में 70 फीसदी की हिस्सेदारी होती है!
विज्ञापन


लेकिन बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दे पर लोगों की नाराजगी उनके राज के लिए आखिरी कील साबित हुई। सिरिसेना के राष्ट्रपति बनने से बड़ा परिवर्तन श्रीलंका की विदेश नीति में दिख सकता है। राजपक्षे के शासन में इस क्षेत्र में न केवल चीन का दखल बढ़ा है, बल्कि वह श्रीलंका में दो अरब डॉलर का निवेश कर एक बड़ा बंदरगाह भी बना रहा है। चीन की इस चहलकदमी को भारत अपने लिए चुनौती मानता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब स्थिति बदल सकती है। खुद सिरिसेना ने भारत सहित अन्य पड़ोसी देशों के साथ बेहतर रिश्ते के संकेत दिए हैं। सिरिसेना को उदार माना जाता है। इसका एक प्रमाण यही है कि उन्हें मुस्लिम और तमिल बहुल क्षेत्रों में भी खासे वोट मिले हैं। वास्तव में यह भारत के लिए भी इस द्वीपीय देश के साथ अपने रिश्ते को नए सिरे से परिभाषित करने का मौका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed