{"_id":"276a3a65608d9c4ab2af0326a78eed9e","slug":"reena-murder-aspect-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीना के परिजनों ने जताई हत्या की आशंका ","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
रीना के परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
Updated Fri, 19 Sep 2014 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइकोलॉजी से एमफिल करने वाली गाजियाबाद निवासी छात्रा रीना के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने छात्रा के लैपटॉप की फौरी तौर पर जांच की है। शुरुआती जांच में अभी कुछ नहीं मिला।
शुक्रवार को विशेषज्ञ को बुलाकर रीना के लैपटॉप के साथ फेसबुक व वाट्सएप एकाउंट की जांच कराई जाएगी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने रीना राय के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
एमडीयू के कृष्णा गर्ल्स हॉस्टल के 26 नंबर कमरे में रहने वाली एमफिल साइकोलॉजी प्रथम वर्ष की छात्रा रीना राय ने अपने हाथ की नस काट ली थी तथा उसके बाद उसने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
इस मामले में पुलिस ने इत्तिफाकिया मौत की कार्रवाई की है। रीना का शव लेने के लिए उसका भाई डॉ. अरुण कुमार व परिवार के कई सदस्य भी आए हुए थे। पुलिस को दिए बयान में रीना के एक रिश्तेदार एडवोकेट रणधीर का कहना है कि बुधवार को दोपहर एक बजे रीना की घर पर बात हुई थी तथा वह बिल्कुल नार्मल लग रही थी। उस के कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। रणधीर ने कहा कि यह हत्या भी हो सकती है।
विज्ञापन
ठोस जांच नहीं हुई तो जाएंगे हाईकोर्ट
एडवोकेट रणधीर ने कहा कि वे पुलिस की ठोस जांच चाहते हैं। अगर पुलिस ने एक सप्ताह में ठोस जांच नहीं की तो वे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। उन्होंने कहा कि रीना बहुत होशियार थी। उसके द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात गले नहीं उतर रही है।
वर्जन::::
छात्रा का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। शव लेने के लिए उसका भाई व परिवार के अन्य सदस्य आए हुए थे। शुक्रवार को रीना की फेसबुक व वाट्सएप एकाउंट की जांच की जाएगी। लैपटॉप की जांच के लिए एक्सपर्ट को बुलाया जाएगा।
ज्ञान सिंह, जांच अधिकारी, थाना पीजीआई।