{"_id":"e138f7dd746d18afa1e47b455b9a7feb","slug":"record-polling-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकॉर्ड मतदान","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
रिकॉर्ड मतदान
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
Updated Thu, 16 Oct 2014 03:08 AM IST
विज्ञापन
लोकतंत्र के चुनावी उत्सव में रोहतक जिले के मतदाताओं ने रिकॉर्ड मतदान किया।
पूरे उत्साह और जोश के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंचे। 73.7 फीसदी मतदान कर हरियाणा में 1967 में हुए पहले चुनाव में जिले की चारों सीटों के रिकॉर्ड के करीब पहुंचने का प्रयास किया। हालांकि कुछ जगह छिटपुट घटनाएं भी हुई।
मतदान प्रक्रिया भी कुछ मिनटों तक रुकी, लेकिन कहीं बवाल नहीं हुआ। प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है।
रोहतक जिले में 1967 के बाद पहली बार ऐसा हुआ, जब इतना मतदान हुआ। महम इस बार भी सबसे आगे रहा। यहां 81. 8 प्रतिशत मतदान हुआ तो सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हलके गढ़ी-सांपला-किलोई के लोग मत डालने में दूसरे नंबर पर रहे। यहां 74.7 फीसदी मतदान हुआ। तीसरे नंबर पर कलानौर सीट रही।
यहां 72.9 फीसदी मतदान हुआ। वहीं, शहरी मतदाता सबसे पीछे रहे। यहां मात्र 65.8 फीसदी मतदाताओं ने ही वोट के अधिकार का प्रयोग किया।