{"_id":"a05d279d1c0af4d8e01774242a99bd98","slug":"reactions-on-sachin-retirement","type":"story","status":"publish","title_hn":"'हमारे दिल में हमेशा रहेगा क्रिकेट का खुदा'","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
'हमारे दिल में हमेशा रहेगा क्रिकेट का खुदा'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 11 Oct 2013 05:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचिन के रिटायरमेंट के साथ ही एक युग का अंत हो जाएगा। केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के रिटायरमेंट की घोषणा के बाद ये प्रतिक्रिया ट्विटर पर दी है।
विज्ञापन
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा के बाद टि्वटर पर संदेशों की सुनामी आ गई है। फैंस सचिन तेंदुलकर के खेल और भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान को याद कर रहे हैं। टि्वटर हैश-टैग #SachinRetires ट्रेंड कर रहा है।
विज्ञापन
मीडिया से बातचीत में कई पूर्व क्रिकेट दिग्गजों ने भी क्रिकेट में सचिन के योगदान की सराहना की है। भारतीय टीम के पूर्व कोच मदनलाल ने कहा है कि सचिन ने जो मुकाम छुआ है वह अतुलनीय है। सचिन के बिना अब क्रिकेट देखना कुछ सूना-सूना लगेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'मैं जब दिल्ली रणजी टीम का कप्तान था तभी मैंने कहा था कि इस लड़के में 'स्पेशल टैलेंट' है। हालांकि कुछ लोगों ने मुझे इस बात के लिए टोका था, लेकिन मैंने अपनी बात पर कायम रहा। सचिन ने यह बात साबित कर दी।'
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने कहा है कि किसी भी खिलाड़ी के क्रिकेट से रिटायर होना बहुत ही मुश्किल होता है। खासकर जब बात हो सचिन तेंदुलकर की। सचिन पहले ही वनडे और टी-20 से संन्यास ले चुके हैं। अब टेस्ट से सचिन रिटायर ले रहे हैं यह भारतीय क्रिकेट में खालीपन पैदा करेगा। सचिन महान खिलाड़ी हैं इसमें कोई दो राय नहीं है।'
सचिन तेंदुलकर ने अपने रिटायरमेंट की सूचना बीसीसीआई को एक पत्र के जरिए दी।
सचिन के रिटायरमेंट की घोषणा के बाद ट्विटर पर आ रही प्रतिक्रियाएं-
सोनाक्षी वशिष्ट @sonakshi22
अब क्रिकेटप्रेमी क्या करेंगी। मुझे आश्चर्य हो रहा है।
रविकांत मित्तल @ravikantmittal
गॉट पार्टिकल ढूढ़ने वाले वैज्ञानिकों को नोबेल पुरस्कार मिलते ही, क्रिकेट के गॉड ने संन्यास का निर्णय ले लिया।
अमित @brandnewAMIT
सचिन के रिटायरमेंट के साथ 'लिटिल मास्टर' की उपाधि का भी अंत हो जाएगा। 25 सालों तक उन्होंने देश की उम्मीदों को अपने कंधे पर ढोया है और क्रिकेटप्रेमियों को खुशी दी है।
हिशाम @hishh
क्रिकेट का अब अपना कैंलेडर होगा- बिफोर सचिन और आफ्टर सचिन।
जेम्स हुबर्ट @ImJames_
क्रिकेट के इस महान खिलाड़ी को हम सभी मिस करेंगे।
फरहान सिदद्की @Farrenhite
और अंत में क्रिकेट हार गया।
पापा सीजे @PapaCJ
क्रिकेट का भगवान मैदान में न दिखे लेकिन हमारे दिलों में हमेशा रहेगा।