फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   rape, relation, shame, crime

फिर हुए रिश्ते शर्मशार

Sat, 06 Sep 2014 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रोहतक।
अमर उजाला ब्यूरो/रोहतक। Updated Sat, 06 Sep 2014 02:53 AM IST
विज्ञापन
बहू-बेटियां अब घर में ही सुरक्षित नहीं हैं। एक छात्रा ने चचेरे भाई और एक बहू ने ससुर पर दुराचार का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

केस नंबर-1

थाना सदर के एक गांव में 12वीं की छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 4 जनवरी 2014 को घर में अकेली थी। चचेरे भाई जोगेंद्र ने उसका मुंह बंद कर दुराचार किया।
विज्ञापन


मई में उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर सोनीपत के एक गांव में एक रिश्तेदार जयभगवान के घर ले गया। जयभगवान, उसकी पत्नी बबिता और एक अन्य रिश्तेदार मनोज ने उसे कमरे में बंद रखा और उसके साथ लगातार दुराचार होता रहा। आरोप लगाया कि वह गर्भवती हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगस्त में उसने एक लड़के को जन्म दिया, जिसकी दो दिन बाद मौत हो गई। कुछ दिन बाद जोगेंद्र उसे दूसरे जिले में ले गया। यहां एक अन्य रिश्तेदार मोनू के पास रखा।

आरोप है कि मोनू ने भी उसके साथ दुराचार का प्रयास किया। युवती की तलाश में जुटे परिजनों को पता लगा कि वह उक्त गांव में है। परिजन पहुंचे और लड़की को लेकर सीधे रोहतक पहुंचे।

जांच अधिकारी महिला एएसआई देवी रानी ने बताया कि युवती की शिकायत पर जोगेंद्र, जयभगवान, उसकी पत्नी बबिता, मनोज और मोनू के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी जोगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे अदालत ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

केस नंबर-2
एक विवाहिता ने थाना शिवाजी कॉलोनी में दी शिकायत में बताया कि उसके साथ उसका ससुर छह माह से दुराचार कर रहा है। सास और पति को बताया भी, लेकिन उन्होंने भी ससुर का साथ दिया। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति और सास दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सतपाल के खिलाफ दुराचार करने और उसकी सास व पति के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जांच कर रहे डीएसपी मुख्यालय विजयपाल का कहना है कि  जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed