फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   rape relation crime

फिर तार-तार हुए रिश्ते

Mon, 15 Sep 2014 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक Updated Mon, 15 Sep 2014 02:06 AM IST
विज्ञापन
सांपला थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग छात्रा के साथ उसी के दादा द्वारा छह माह तक दुराचार करते रहने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


इस बारे में तब पता चला जब रविवार को 15 वर्षीय छात्रा ने मां को पेट में दर्द होने की बात कही। इस पर उसकी मां उसे सिविल अस्पताल ले गई।

वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि छात्रा छह माह की गर्भवती है। उसकी मां ने इस बारे में परिवार के अन्य लोगों को भी जानकारी दी। छात्रा से पूछे जाने पर उसने बताया कि उसका दादा ही उसके साथ लंबे समय से दुराचार करता आ रहा है। इसके बाद घटना की शिकायत सांपला थाना पुलिस को दी गई।


पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। सांपला थाना प्रभारी विजय सिंह दहिया ने बताया कि आरोपी दादा के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed