{"_id":"b82a30d96f278bb988b3a77166b73881","slug":"rape-delhi-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस के जवान पर रेप का आरोप","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
दिल्ली पुलिस के जवान पर रेप का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
Updated Fri, 12 Sep 2014 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक छात्रा ने दिल्ली पुलिस के जवान पर दुराचार का आरोप लगाया है।
आरोप है कि जवान ने उसे दिल्ली पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर फंसाया। बाद में नौकरी दिलाने से मना कर दिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
छात्रा ने अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में सोनीपत जिला निवासी एक छात्रा ने बताया कि वह दिल्ली के एक कॉलेज में पढ़ती है।
वहां पर दिल्ली पुलिस में नौकरी करने वाले मोखरा निवासी नरेंद्र के संपर्क में आई। नरेंद्र ने उसे दिल्ली पुलिस में नौकरी लगवाने की बात कही।
इसी बहाने उसने उसे रोहतक के सेक्टर 2 स्थित एक कमरे पर बुलाया। यह कमरा उसने किराए पर लिया हुआ है। कमरे पर नरेंद्र ने छात्रा के साथ दुराचार किया। इसके बाद लगातार वह एक महीने तक ऐसा करता रहा। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी राजेंद्र ने बताया कि छात्रा की शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस के जवान मोखरा निवासी नरेंद्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।