{"_id":"bdae4e19220c9dabce7b1bc492116f9d","slug":"rape-accuesed-brother-also-got-jail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार के आरोपी के साथ भाई को भी जेल भेजा ","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
दुराचार के आरोपी के साथ भाई को भी जेल भेजा
ब्यूरो, अमर उजाला/रोहतक
Updated Tue, 23 Dec 2014 03:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदबुद्धि लड़की से दुराचार के आरोपी और धमकी देने वाले उसके भाई को पुलिस ने सोमवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में सुनारियां जेल में भेज दिया है।
वहीं, सोमवार को पीड़ित लड़की को हालत सुधरने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में दुराचार करने की बात स्वीकार की है।
पीड़िता के डीएनए सैंपल लेने के लिए भी पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
बता दें कि थाना सांपला पुलिस ने रविवार को दुराचार करने के आरोपी प्रहलाद और धमकी देने के आरोपी उसके भाई सतपाल को गिरफ्तार कर लिया था। थाना सांपला प्रभारी विजय सिंह दहिया का कहना है कि मामले में पीड़िता के डीएनए सैंपल लेने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बारे में चिकित्सकों से सलाह ली जाएगी कि ऐसी अवस्था में डीएनए सैंपल लेना उचित होगा अथवा नहीं। वहीं, आरोपी के सैंपल के लिए उसे मधुबन लैबोरेटरी ही ले जाया जाएगा।
ये है मामला
थाना सांपला पुलिस को एक महिला ने शिकायत दी थी कि उसकी बड़ी बेटी मंदबुद्धि है। कुछ दिन पहले उसके पेट में बहुत तेज दर्द हो गया था। इस पर वह उसे अपने साथ लेकर पीजीआई में जांच कराने गई। वहां पता चला कि बेटी 3 माह से अधिक की गर्भवती है। पूछताछ में सामने आया है कि करीब साढ़े तीन-चार माह पहले गांव के ही रहने वाले प्रहलाद ने उसके साथ दुराचार किया था। आरोपी युवक के घर जाकर उलाहना दिया तो प्रहलाद के भाई धर्मपाल और सतपाल ने जान से मारने की धमकी दी।