जानिए मोबाइल फोन चार्जिंग और सेल्फी की नई तकनीक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब अगर आपके मोबाइल की बैटरी डिस्चार्ज हो जाए और बिजली की सुविधा न हो, तो परेशान होने की जरूरत नहीं हैं।
आपका फोन अब विंड टरबाइन के जरिये चार्ज हो सकेगा। वेस्ट वर्जीनिया यूनिवर्सिटी के ग्रेजुएट छात्र जस्टिन चेंबर ने एक ऐसा ही पोर्टेबल चार्जर डिजाइन किया है। हवा के झोंके से ही इसकी चार्जिंग पावर शुरू हो जाती है।
विस्प नाम का यह मिनी टरबाइन कुल 14 इंच का हैं, जिसका वजन महज 1.8 किलो है। हालांकि, खोलने के बाद यह छह फिट लंबा हो जाता है। इतना ही नहीं इस चार्जर को फोल्ड करके आप अपने बैग में रखकर कहीं भी ले जा सकते हैं।
सेल्फी में रोशनी के लिए क्लिप
सेल्फी का क्रेज इस कदर बढ़ रहा है कि अब सेल्फी स्टिक के बाद सेल्फी क्लिप भी आ गया है। सेल्फी के दीवाने इस बात को बखूबी समझते हैं कि अच्छी सेल्फी के लिए पर्याप्त रोशनी की भी उतनी ही जरूरत होती है, जितनी अच्छे एंगल की।
फ्रंट कैमरे से सेल्फी लेते वक्त अक्सर खराब रोशनी के कारण अच्छी सेल्फी नहीं आ पाती। ऐसे में लाइट के लिए बना यह गैजट सेल्फी के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।
गोल आकार का यह क्लिप फोन पर आसानी से फिट हो जाता है और पिक्चर ऑब्जेक्ट को पर्याप्त रोशनी देता है। जरूरत के हिसाब से इसकी रोशनी को कम या ज्यादा किया जा सकता है। इस गैजट को जापानी फोटोग्राफर जूली वैटई ने तैयार किया है। इसे उन्होंने ′कीरा′ नाम दिया है। इस गैजट में चार्जेबल बैटरी लगी है।