फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   railway paper leak

रेलवे का पेपर लीक, रोहतक से गिरोह के दो युवक काबू

Mon, 01 Dec 2014 02:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 01 Dec 2014 02:44 AM IST
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड के ग्रुप डी में कर्मचारियों की भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया।
विज्ञापन


गुप्तचर विभाग की टीम और रोहतक पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पेपर लीक करने के आरोपी दो युवकों को आसन गांव से गिरफ्तार किया गया है।

इनके कब्जे से आंसर-की समेत कई संदिग्ध चीजें भी बरामद की गई हैं। दोनों के पास पेपर शुरू होने से करीब पौना घंटे पहले ही आंसर की पहुंच गई थी।

आंसर-की को उन्होंने करीब 25-26 लड़कों तक इंटरनेट के जरिए पहुंचा दिया था। पेपर हल कर आंसर-की पहुंचाने का सौदा प्रति कैंडीडेट दो लाख रुपये में तय किया गया था और कुछ पैसा एडवांस भी लिया गया। देर रात तक पुलिस की जांच चलती रही।
रविवार को रेलवे बोर्ड की ओर से ग्रुप डी में कर्मचारियों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा ली गई। देशभर में सेंटर बनाए गए। गुप्तचर विभाग की स्पेशल ब्रांच रोहतक रेंज प्रभारी को सूचना मिली कि  पेपर लीक करने का खेल रोहतक में भी चल रहा है। कुछ संदिग्धों से गुप्त जानकारी जुटाई गई। दो युवकों के नाम सामने आए तो पुलिस ने उनकी लोकेशन का पता किया। गुप्तचर शाखा प्रभारी ने रोहतक पुलिस की सीआईए-2 की टीम के साथ रविवार सुबह साढ़े 10 बजे दोनों को थाना सदर रोहतक के गांव आसन से काबू कर लिया। मौके पर ही दोनों के कब्जे से आंसर-की भी मिली। दोनों की पहचान विशाल उर्फ मोनू और देवेंद्र के रूप में हुई। परीक्षा 11 बजे शुरू होनी थी, लेकिन इससे पहले ही दोनों आरोपी 25-26 परीक्षार्थियों को आंसर-की इंटरनेट के जरिए भेज चुके थे।
विज्ञापन

6 लोगों का है गिरोह
आरोपियों ने शुरुआती जांच में स्वीकार किया है कि उनका 6 लोगों का गिरोह है। इस गैंग में शामिल एक-दो लोगों के रेलवे बोर्ड में अधिकारियों के साथ गहरे तार जुड़े हैं। वहां से गिरोह प्रश्न पत्र की व्यवस्था कर आंसर-की का जुगाड़ कर लेता। पुलिस दोनों आरोपियों से गैंग के दूसरे सदस्यों के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा से 40-45 मिनट पहले पहुंच जाती थी आंसर-की
आरोपियों का नेटवर्क काफी मजबूत है। पेपर शुरू होने से 40-45 मिनट पहले ही आरोपियों के साथी आंसर-की पूरे नेटवर्क में भेज देते। तुरंत बाद ही सभी अपने-अपने ग्राहकों तक आंसर-की पहुंचा देते थे।

वर्जन ::::
‘रेलवे के ग्रुप डी परीक्षा के मामले में सूचना मिली थी कि रोहतक में कुछ लोग पेपर लीक  गैंग से जुडे हैं और वे कुछ खेल कर सकते हैं। आसन गांव निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से काफी संदिग्ध चीजें मिली हैं। जिससे शक है कि वे पेपर लीक मामले में शामिल हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।’
शशांक आनंद, एसपी, रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed