{"_id":"5b59d9e34a7b73605955bc85b3547249","slug":"quick-edit-on-aap-and-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल बिगाड़ेंगे मोदी का खेल?","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
केजरीवाल बिगाड़ेंगे मोदी का खेल?
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 10 Jan 2014 01:37 PM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी की दिल्ली में धमक ने लोकसभा चुनाव का गुणा-गणित बिगाड़ दिया है। हाल ही में हुए सर्वे बता रहे हैं कि आप लोकसभा चुनाव में बड़ी पार्टियों के समीकरण बिगाड़ सकती है। प्रधानमंत्री पद की दौड़ से खुद को अलग कर चुके केजरीवाल को लोग मोदी के बाद सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं और राहुल गांधी तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। 'आप' की दहशत का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि बीजेपी के राजनीतिक संरक्षक स्वयं सेवक संघ ने भी केजरीवाल और उनकी पार्टी को हल्के में न लेने की सलाह दी है। देश के शहरी इलाकों में मध्यवर्ग के बीच आम आदमी पार्टी ने जो छाप छोड़ी है उसका खामियाजा बीजेपी को भुगतना पड़ सकता है। जिस तरह दिल्ली में आप बीजेपी की राह में रोड़ा बनकर आ गई मोदी के पीएम बनने के मंसूबों पर भी वो पानी फेर सकती है।
विज्ञापन