{"_id":"8743de96ca0f3ec1094e2b0b58981516","slug":"pwd-union-protest-10-sep-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" पीडब्ल्यूडी वर्करज यूनियन करेगी 10 को रोहतक में प्रदर्शन","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
पीडब्ल्यूडी वर्करज यूनियन करेगी 10 को रोहतक में प्रदर्शन
Updated Thu, 04 Sep 2014 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगों को लेेकर संघर्ष कर रही हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्करज यूनियन अब जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन शुरू करेगी।
यह फैसला बुधवार को छोटूराम धर्मशाला में यूनियन की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्य प्रधान विरेंद्र सिंह डंगवाल ने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने की मांग के आंदोलन के बाद भी प्रदेश सरकार यूनियन की मांगों पर गंभीरता नहीं दिखा रही है।
डंगवाल ने बताया कि 8 सितंबर को सिरसा, रेवाड़ी, अंबाला, कैथल और जींद में, 9 सितंबर को पानीपत, यमुनानगर, झज्जर, गुड़गांव और मेवात में, 10 को कुरुक्षेत्र और रोहतक में, 11 को करनाल और महेंद्रगढ़ में, 12 को पलवल और हिसार में, 15 को फतेहाबाद में, 16 को फरीदाबाद में और 17 को सोनीपत में जिला स्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा।
इसके बाद भी सरकार ने मांगे नहीं मानी तो आंदोलन की अगली रणनीति तय करने के लिए दोबारा से राज्य स्तरीय बैठक होगी। बैठक का संचालन राज्य महासचिव शीलक राम ने किया। इस मौके पर उप प्रधान कृष्ण शर्मा, बुद्धराम, जयपाल, रमेश दहिया, सुरेंद्र मान, सतबीर पंवार, सुल्तान, कृपा शंकर, दिलबाग सिहाग, हिम्मत खान, गंगा राम और ओम प्रकाश भी मौजूद रहे।