फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   pwd union protest 10 sep

पीडब्ल्यूडी वर्करज यूनियन करेगी 10 को रोहतक में प्रदर्शन

Thu, 04 Sep 2014 02:31 AM IST
Updated Thu, 04 Sep 2014 02:31 AM IST
विज्ञापन
मांगों को लेेकर संघर्ष कर रही हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्करज यूनियन अब जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन शुरू करेगी।
विज्ञापन


यह फैसला बुधवार को छोटूराम धर्मशाला में यूनियन की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्य प्रधान विरेंद्र सिंह डंगवाल ने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने की मांग के आंदोलन के बाद भी प्रदेश सरकार यूनियन की मांगों पर गंभीरता नहीं दिखा रही है।

डंगवाल ने बताया कि 8 सितंबर को सिरसा, रेवाड़ी, अंबाला, कैथल और जींद में, 9 सितंबर को पानीपत, यमुनानगर, झज्जर, गुड़गांव और मेवात में, 10 को कुरुक्षेत्र और रोहतक में, 11 को करनाल और महेंद्रगढ़ में, 12 को पलवल और हिसार में, 15 को फतेहाबाद में, 16 को फरीदाबाद में और 17 को सोनीपत में जिला स्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद भी सरकार ने मांगे नहीं मानी तो आंदोलन की अगली रणनीति तय करने के लिए दोबारा से राज्य स्तरीय बैठक होगी। बैठक का संचालन राज्य महासचिव शीलक राम ने किया। इस मौके पर उप प्रधान कृष्ण शर्मा, बुद्धराम, जयपाल, रमेश दहिया, सुरेंद्र मान, सतबीर पंवार, सुल्तान, कृपा शंकर, दिलबाग सिहाग, हिम्मत खान, गंगा राम और ओम प्रकाश भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed