फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   price cut down at smartphone

यहां से खरीदें 11 हजार रुपए सस्ता स्मार्टफोन

Mon, 03 Mar 2014 01:13 PM IST
Updated Mon, 03 Mar 2014 01:13 PM IST
विज्ञापन
price cut down at smartphone

मोबाइल बाजार में बढ़ती प्रतियोगिता को देखते हुए हर कंपनी बेहतर कीमत में अपना बेहतर डिवाइस उपभोक्ता को मुहैया कराना चाहती है। इसीलिए लगभग सभी कंपनियां अपने डिवाइस को कम कीमत पर उपलब्ध करा रही हैं।

विज्ञापन


अभी हाल ही में एचटीसी डिजायर 700 (HTC Desire 700) की कीमत 33,050 से घटाकर 21,499 रुपए कर दी गई है। वहीं ब्लैकबैरी जेड10 (Blackberry Z10) की कीमत में भी कटौती कर 25,000 रुपए कर दी गई है।
विज्ञापन

ऑफिशियल साइट 40,690 रुपए में

price cut down at smartphone

अब सैमसंग ने भी अपने प्रचलित स्मार्टफोन गैलेक्सी एस4 (Samsung galaxy S4) की कीमत घटा दी है जहां इस फोन को 41,500 रुपए के साथ लॉन्च किया गया था वहीं सैमसंग की ऑफिशियल साइट पर यह 40,690 रुपए में मिल रहा है।

इसके अलावा कंपनी इसे ईएमआई (EMI) ऑप्‍शन के साथ भी उपभोक्ताओं को उपलब्ध करा रही है। जिसके लिए एचडीएफसी (HDFC) और आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक में खाता होना आवश्यक है।

यहां पर है भारी छूट

price cut down at smartphone

इसके अतिरिक्त फ्लिपकर्ट डॉट कॉम (flipkart.com) पर गैलेक्सी एस4 29,860 रुपए में उपलब्ध है, वहीं अमेजन ऑनलाइन (amazon.com) पर यह 29,880 रुपए में मिल रहा है। स्नैपडील (Snapdeal) पर इस फोन की कीमत 31,249 रुपए है और ईबे (Ebay.com) पर यह 29,545 रुपए में उपलब्ध है। वहीं शॉपक्लाउज (shopclues)सैमसंग गैलेक्सी एम 4 को सबसे कम कीमत 29,199 रुपए में बेच रहा है।

विज्ञापन

एक नजर सैमसंग गैलेक्सी एस 4 के फीचर्स पर

price cut down at smartphone

सैमसंग गैलेक्सी एस 4 के फीचर्स पर नजर डालें तो इसमें 1920x1080 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ 5.0 इंच का डिसप्ले दिया गया है। फोन का वजन 130 ग्राम है तथा यह एंड्रॉयड ऑपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है। पावर बैकअप के लिए 2600 एमएएच की बैटरी दी गई है।

फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13.0 मैगापिक्सल प्राइमरी कैमरा तथा 2.0 मैगापिक्सल सैकेंड्री कैमरा दिया गया है। वहीं कनैक्टिविटी फीचर्स के तौर पर इसमें जीपीआरएस, ब्लूटूथ, वाईफाई, एज, एनएफसी का उपयोग कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed