फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   portable speakers for smartphone

होली पर मोबाइल से 'म्यूजिक बजेगा लाउड' जानिए कैसे

Sat, 15 Mar 2014 01:19 PM IST
Updated Sat, 15 Mar 2014 01:19 PM IST
विज्ञापन
portable speakers for smartphone

होली पर म्यूजिक न हो तो होली के रंग भी फीके ही लगते हैं। रंग भी तब बरसता है जब 'रंग बरसे भीगे चुनर वाली' बजता है।

विज्ञापन


आपके मोबाइल में नए-पुराने सभी गाने हैं, लेकिन मस्ती व पार्टी के वक्त फोन के म्यूजिक कुछ कम लगता है, पार्टी के लिए म्यूजिक चाहिए लाउड।

ऐसे में शानदार पोर्टेबल स्पीकर काफी अच्छा विकल्प हो सकते हैं। आज बाजार में ऐसे कई पोर्टेबल स्पीकर मौजूद हैं जो साइज में छोटे हैं लेकिन साउंड क्वालिटी में दमदार।

जूक म्यूजिकाना स्पीकर

portable speakers for smartphone

इस म्यूजिक सेट में एक वूफर और दो स्पीकर हैं। वूफर में ही आपको कनेक्टिविटी ऑप्शन मिलेगा। आप एसडी कार्ड और यूएसबी का उपयोग कर सकते हैं। इसमें बेस और ट्रेवल बढ़ाने का भी विकल्प है। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि डिवाइस में एफएम रेडियो दिया गया है।

हमने सबसे तेज आवाज में भी इसे सुना और आवाज कहीं से फट नहीं रही थी। सेट के साथ रिमोट भी दिया गया है आप प्लेयर को इससे भी कंट्रोल कर सकते हैं। वहीं एफएम रिसेप्शन भी बेहद शानदार मिला। भारतीय बाजार में इसकी कीमत 2,990 रुपए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांजिट बाय सोइन स्पीकर

portable speakers for smartphone

बेहतरीन आवाज के साथ म्यूजिक व फिल्म का मजा लिया जा सके और इसी श्रेणी में सोइन ने ट्रांजिट स्पीकर बाजार में उतारा है।

डिजाइन में खूबसूरत होने के साथ इसे संभालना भी बेहद आसान है यह महिलाओं के हेंडबैग में भी आसानी से आ सकता है। इसकी साउंड क्वालिटी भी अच्छी और बहुत साफ सुनाई देती है तथा बाजार में यह 12,999 रुपए में उपलब्ध है।

विज्ञापन

ऐमकेट टूबिट्स मेटल स्पीकर

portable speakers for smartphone

मेटल के फ्रेम में कवर यह पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर बहुत ही अच्छा डिवाइस है और इसमें अत्यधिक पोर्टेबल की सुविधा भी है। छोटे सिलेंडर जैसी राउंड शेप में बने इस स्पीकर में साउंड बहुत ही बेहतरीन है। यह साउंड के बीच में आने वाली रूकावटों को कंट्रोल करता है।

हम यह तो नहीं कह सकते कि यह ऐमकेट टूबिट्स आपके स्टीरियो की जगह ले सकता है लेकिन इसको कैरी करना बहुत आसान है और आप इसे अपनी सुविधा के अनुसार कहीं भी रख सकते हैं। इसकी कीमत 2,995 रुपए है।

पोट्रोनिक्स प्योर साउंड प्रो बीटी स्पीकर:-

portable speakers for smartphone

पोट्रोनिक्स प्योर साउंड प्रो बीटी वायरलैस ब्लूटूथ स्पीकर को संभालना काफी आसान है, इसे कहीं भी आसानी से लेकर जाया जा सकता है। इस 2.5 वॉट के स्पीकर में इसकी लंबाई में ही दो बफर्स शामिल किए गए हैं।

इस ब्लूटूथ स्पीकर का उपयोग कई मल्टीपल माध्यमों जैसे मैमोरी कार्ड, एफएम रेडियो और यूएसबी के साथ किया जा सकता है। पोर्टेबल होने के साथ ही इसका बैटरी बैकअप भी काफी अच्छा है जिससे आप इसे एक बार चार्ज करने पर 10 घंटे तक उपयोग कर सकते हैं। बाजार में यह स्पीकर 4,499 रुपए की कीमत के साथ उपलब्ध है।

आईबॉल यूएफओ3 स्पीकर

portable speakers for smartphone

म्यूजिक प्लेयर का नाम यूएफओ उसके डिजाइन (फ्लाइंग सॉसर) के आधार पर दिया गया है। यह लाल और काले रंग के संयोग से बना है। नीचे का पैनल सपाट होने की वजह से आप आसानी से इसे कहीं भी रख सकते हैं।

निचले पैनल में ऑन-ऑफ का बटन दिया गया है। साइड पैनल में कंट्रोल बटन और यूएसबी, माइक्रोएसडी, माइक्रो यूएसबी व ऑक्स का स्लॉट उपलब्ध है।

कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ की सुविधा है। कॉल रिसीव करने के अलावा इसका उपयोग कॉंफ्रेंस कॉलिंग के लिए कर सकते हैं। इसकी कीमत 2,499 रुपए है।

जेबीएल प्लस स्पीकर

portable speakers for smartphone

आकार में छोटा होने कारण इसे संभालना भी काफी आसान है और इसमें यूएसबी स्लॉट और बैटरी इंडीकेटर की भी सुविधा दी गई है।

इस स्पीकर में दी गई एलईडी लाइट म्यूजिक ऑन और प्ले होने पर आपको म्यूजिक बीट के अनुसार कलर भी देगी। जो कि आपको घर में ही डिस्को या पब का अहसास कराएगी।

जेबीएल स्पीकर में ब्लूटूथ और एनएफसी के माध्यम से बिना रुके 8-10 घंटे तक म्यूजिक का आनंद लिया जा सकता है। साउंड में बेहतर जेबीएल म्यूजिक एप को केवल आईफोन के द्वारा ही कंट्रोल किया जा सकता है। इस स्पीकर की कीमत 14,990 रुपए है।

आइस एक्स ब्लूटूथ स्पीकर

portable speakers for smartphone

गैजेट एक्सेसरीज में आजकल ब्लूटूथ स्पीकर धूम मचा रहे हैं, क्योंकि यह पोर्टेबल है और इसे कहीं भी लाना ले जाना बहुत ही आसान है। इन्हीं सुविधाओं को देखते हुए आइस एक्स ने ब्लूटूथ स्पीकर डी2 बाजूका एक्स1 लॉन्च किया है। आप इसे अपने बैग में आसानी से रख सकते हैं और इस पर साधारण म्यूजिक का भी मजा ले सकते हैं।

इस राउंड शेप स्पीकर में आवाज कंट्रोल करने के लिए नीचे बटन दिए गए हैं, माइक्रो एसडी कार्ड भी उपयोग किया जा सकता है साथ ही चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है।

बाजूका एक्स उन लोगो के लिए बेहतर डिवाइस है जो कि ब्लूटूथ स्पीकर के साथ एफएम और कॉलिंग की सुविधा भी चाहते हैं। फिलहाल इस स्पीकर की कीमत की घोषणा नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed